विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: जीवन में छोटे बदलाव देंगे बड़ा लाभ, नए लोगों पर जल्द भरोसा न करें

Aries Tarot Card Horoscope 28 September: The High Priestess की ऊर्जा मन की शांति के लिए आध्यात्मिक स्थल पर जाने की इच्छा, कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ संबंध न बिगाड़े और नए लोगों से धोखाधड़ी मिलने की उम्मीद की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: जीवन में छोटे बदलाव देंगे बड़ा लाभ, नए लोगों पर जल्द भरोसा न करें
Aries Aaj Ka Rashifal 28 September 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 28 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: जीवन की आपाधापी से थोड़ा समय निकालकर आध्यात्मिक जगह पर जा सकते हैं. किसी मानसिक शांति के साथ नई ऊर्जा प्राप्त होगी.परिवार के अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा विवाह प्रस्ताव आ सकता है.दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें. वक्त-बेवक्त दूसरों के घर आना जाना कम करें.गैर जरूरी बातों और कार्यों में समय बर्बाद ना करें. अपने जीवन को व्यवस्थित रखें. घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घर की व्यवस्था बेहतर कर सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग  निजी कार्यों को पूरा करने में ले सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

नए लोगों और नए  व्यावसायिक संस्थानों के साथ व्यवसाय करते समय थोड़ा सावधान रहे. धोखाधड़ी की संभावना हो सकती है.अपने कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दें.नौकरी में कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ संबंध ना बिगाड़े. इस समय धैर्य और शांति के साथ काम करें.किसी तरह की उलझन होने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. कार्यों को व्यवस्थित कर छोटे-छोटे बदलाव किए जा सकते हैं. वास्तु शास्त्र के कुछ छोटे उपाय कार्यस्थल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा सकते हैं.

स्वास्थ्य/Health

गले में संक्रमण के कारण बुखार हो सकता है.लापरवाही ना करें. समय पर चिकित्सक से परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय में वित्त संबंधी दस्तावेजों को की जांच पड़ताल कर सकते हैं. पैसे को लेकर गड़बड़ी होने की आशंका हो सकती है. 

रिश्ते/Relationship

युवाओं के साथ दोस्ती से नजदीकियां बढ़ सकती हैं. नजदीकियों के कारण व्यवहार में बदतमीजी ना लाएं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com