चांदी की पाजेब काली पड़ गई है और आप सुनार के पास जाकर उसे साफ करवाने की सोच रही हैं, तो एक बार ठहर जाइए. आप घर पर ही चांदी की पाजेब साफ कर सकती हैं. वह भी बिना हाथ लगाए. जी हां, चांदी की पाजेब को आप घर पर ही साफ कर सकती हैं और उसके लिए आपको एक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. आपको सारा सामान घर पर ही मिल जाएगा. वैसे भी हर कोई चाहता है कि चांदी की पाजेब से लेकर जेवर तक चमकते हुए पहने जाए. फिर देर किस बात की तैयार कर लें घर पर चांदी साफ करने वाला घोल.
चायपत्ती से चांदी की पाजेब साफ करें
एक बर्तन में दो गिलास पानी डाल दें. अब इसमें दो चम्मच चायपत्ती डाल दें और एक चम्मच कपड़े धोने वाला पाउडर डाल दें. जब इस पानी में उबाल आ जाए तो आप इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें. अब इसमें आपके पास जो चांदी की पाजेब है, वह इस पानी में डाल दें. दो मिनट बाद चूल्हा बंद कर दें. ठंडा होने के बाद आप जब पाजेब निकालेंगे तो पाजेब बिल्कुल नई जैसी हो जाएंगी.
बेकिंग सोडा और पानी से चांदी की सफाई (How to clean silver jewelry with baking soda)
अगर आपकी चांदी की पायल या बिछिया काली पड़ गई है, तो बेकिंग सोडा से उन्हें फिर से चमकाया जा सकते हैं. ये घरेलू उपाय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगे, साथ ही इसके लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा गुनगुना पानी ले लीजिए और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा.अब इस पेस्ट को किसी नरम टूथब्रश या कपड़े की मदद से गहनों पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे कुछ मिनटों के लिए ऐसे ही छोड़ की रख दें, फिर हल्के हाथों से धीरे-धीरे रगड़ना शुरू करें. कुछ ही समय बाद गंदगी और कालापन गायब हो जाएगा और आपकी चांदी के गहने बिल्कुल नए जैसे दिखने लगेंगे.

Add image caption here
एल्युमिनियम फॉयल से करें चांदी साफ करने का तरीका (Cleaning Silver Jewellery with Aluminium Foil)
चांदी की पायल या बिछिया को चमकाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल एक असरदार तरीका माना गया है. इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी डाल लें और उसमें एल्युमिनियम फॉयल का एक टुकड़ा डाल दें. अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक डालकर मिला दें. जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो अपने गहनों को इसमें करीब 10 मिनट तक डुबोकर रख दें. इसके बाद उन्हें बाहर निकालकर साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें. इससे आपकी पायल का कालापन दूर होकर वह नई जैसी चमकदार दिखने लगेगी.
ये भी पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन पर जम गई चिपचिपी गंदगी? 15 मिनट में ऐसे करें साफ, जान लें आसान घरेलू नुस्खा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं