विज्ञापन

बालों के लिए अरंडी का तेल कैसे बनाएं? हेयर ट्रीटमेंट के लिए कैस्टर ऑयल बनाने का आसान तरीका

अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने, रूखी त्वचा को नमी देने, भौहों को घना बनाने और स्कैल्प की देखभाल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यहां जानिए अरंडी का तेल कैसे बनाएं.

बालों के लिए अरंडी का तेल कैसे बनाएं? हेयर ट्रीटमेंट के लिए कैस्टर ऑयल बनाने का आसान तरीका
अरंडी का तेल कैसे बनाएं?
file photo

आज के समय में बालों की देखभाल करना आसान काम नहीं रहा है और अगर बालों की देखभाल नहीं की जाए तो बाल झड़ने लगते हैं, बालों की ग्रोथ रूक जाती है. आसान भाषा में कहें तो बालों की अच्छी ग्रोथ चाहिए तो सही देखभाल बहुत ही जरूरी है. कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने, रूखी त्वचा को नमी देने, भौहों को घना बनाने और स्कैल्प की देखभाल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. घर पर अरंडी का तेल बनाना भी आसान काम नहीं है, लेकिन आप बाजार में मिलने वाले कोल्ड-प्रेस्ड कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करके आसान DIY रेसिपी तैयार कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल बालों, भौहों, पलकों और त्वचा की देखभाल के लिए किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर अरंडी का तेल कैसे बनाएं?

अरंडी का तेल कैसे बनाएं

अगर आप जल्दी से घर पर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट करना चाहते हैं, तो बाजार में मिलने वाले कैस्टर ऑयल यानी अरंडी तेल का इस्तेमाल करें. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच कोल्ड-प्रेस्ड कैस्टर ऑयल, 1 चम्मच बादाम, नारियल या जोजोबा ऑयल, एक साफ कटोरी और कॉटन पैड या साफ एप्लिकेटर आदि चीजों की आवश्यकता पड़ेगी. अरंडी तेल को एक साफ बाउल में डालें, इसमें बराबर मात्रा में बादाम, नारियल या जोजोबा ऑयल मिलाएं, जो आप इस्तेमाल करना चाहते हैं मिलाएं. दोनों तेलों को बाउल में अच्छी तरह मिलाएं और फिर लगाएं. इसे कुछ समय के लिए रहने दें और धो लें.

बालों के लिए कैस्टर ऑयल क्यों अच्छा है?

बालों की देखभाल में कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल बहुत अच्छा माना जाता है. इसमें रिसिनोलेइक एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इसे गाढ़ा बनाता है. यह तेल रूखे और बेजान बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है और बालों में नमी बनाए रखने में भी मददगार है. कई लोग इसे अपने हेयर केयर रूटीन जरूर इस्तेमाल करते हैं.

कैस्टर ऑयल के साथ कौन-सा तेल अच्छा रहता है?

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो नारियल तेल और कैस्टर ऑयल अच्छा ऑप्शन है. नारियल तेल बालों को पोषण देने और उन्हें प्रोटीन की कमी से बचाने में मदद करता है. वहीं, अगर आपको कैस्टर ऑयल बहुत गाढ़ा और भारी लगता है, तो आप इसे जोजोबा ऑयल के साथ मिला सकते हैं. जोजोबा ऑयल हल्का होता है. ये बालों और स्कैल्प पर आसानी से लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- शराब की खाली बोतल से लैंप कैसे बनाएं? लिविंग रूम को मिलेगा यूनिक और क्लासी लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arandi Oil, Castor Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com