विज्ञापन

मस्से को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें? आयुर्वेदाचार्य ने कहा घर में यूं बना लें मस्‍सा खत्‍म करने वाली दवाई

मस्से को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए? अगर आपके शरीर पर मस्‍सा है और आप उन्‍हें हटाने के ल‍िए कोई सर्जरी नहीं करवाना चाहती हैं, तो आयुर्वेदाचार्य दीपक कुमार से जान‍िए मस्‍सा हटाने की दवाई घर पर कैसे तैयार करें.

मस्से को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें? आयुर्वेदाचार्य ने कहा घर में यूं बना लें मस्‍सा खत्‍म करने वाली दवाई
मस्सा को जड़ से कैसे खत्म करें.

चेहरे और गर्दन पर मस्‍से न‍िकल आए हैं और आपकी खूबसूरती खराब कर रहे हैं, तो परेशान मत होइए. आप होम रेमेडी से इन मस्‍सों से जड़ से राहत पा सकते हैं. इसके ल‍िए आपको डॉक्‍टर के पास जाने की जरूरत नहीं है, बस एक घरेलू तरीका आजमाइए और तीन द‍िन में शरीर पर मौजूद सार मस्‍सों न‍िजात पा लीज‍िए. आयुर्वेदाचार्य दीपक कुमार कहते हैं क‍ि पुराने समय से ही मस्‍से हटाने के ल‍िए क‍िसी भी तरह की सर्जरी नहीं की जाती थी, बल्‍क‍ि इसके ल‍िए देसी नुस्‍खों से ही इलाज क‍िया जाता था और सारे मस्‍से झड़ जाते थे. आयुर्वेदाचार्य दीपक कुमार कहते हैं क‍ि वह मस्‍सा हटाने की ऐसी रामबाण दवा बता रहे हैं, ज‍िसे आप घर बनाकर लगा सकते हैं. एक बार उपयोग से ही आपके सारे मस्‍से हट जाएंगे. चल‍िए बताते हैं क‍ि कैसे मस्‍सा हटाने का लेप कैसे तैयार करें. 

मस्‍सा हटाने का लेप बनाने की सामग्री 

  • चूना - दस ग्रास 
  • सज्‍जी खार - दस ग्राम 
  • कपड़े धोने का पाउडर - दस ग्राम 
  • गेरू म‍िट्टी - दो ग्राम 

लेप बनाने का तरीका 


इन बस चीजों को म‍िलाकर एक लेप बन लें. थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा लेप तैयार हो जाएगा. माच‍िस की त‍िल्‍ली से मस्‍से की जगह पर लगा लें. आप देखेंगे क‍ि एक द‍िन के इस्‍तेमाल से मस्‍सा सूखने लगा और फ‍िर कुछ ही द‍िन में झड़ जाएगा. अगर एक द‍िन के प्रयोग से मस्‍सा नहीं हटता है, तो आप इस लेप का प्रयोग दो द‍िन बाद फ‍िर करें. आयुर्वेदाचार्य दीपक कुमार कहते हैं क‍ि मस्‍सा हटाने का यह सबसे असरदार और सस्‍ता तरीका है. इससे आपको मस्‍सा हटाने के ल‍िए ना सर्जरी करनी होगी और ना ही क‍िसी भी तरह की दवाइ लेनी होगी. बस एक लेप लगाने से ही मस्‍सा झड़कर ग‍िर जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

मस्से को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?

आप मस्से (Warts) को जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो  सबसे प्रभावी और प्रमाणित तरीका अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ डर्मेटोलॉजी (AAD) के अनुसार सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) का प्रयोग करना चाह‍िए. 

मस्से की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

मस्सों (Warts) ने आपके चेहरे को खराब क‍िया हुआ है, तो हटाने के लिए सबसे सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) है. यह लिक्विड, जेल या पैच के रूप में मिल जाएगी, ज‍िसे मस्से की ऊपरी त्वचा पर लगाया जाता है, इसके बाद वह धीरे धीरे मस्‍से को हटा देती है. पर लेने से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें- ट्रिप के लिए होटल की कर रहे हैं बुकिंग? सस्ती कीमत नहीं, इन 4 चीजों का भी रखें ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com