Leo Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: निजी कार्यों में सफलता मिलने से राहत मिलेगी. लापरवाही से काम करने की बजाय जरूरी काम थोड़े समय के लिए टाले जा सकते हैं. कुछ कार्यों को करते समय मन में एकाग्रता न होने से सफलता अपेक्षानुसार कम प्राप्त हो सकती है.बेमन से कोई भी कार्य न करें. यदि किसी कार्य को करने में असुविधा हो रही है.तो किसी से मदद देने में संकोच न करें.परिवार के सदस्यों से किसी बात को कहने या मदद मांगने में शर्मिंदगी महसूस ना करें. किसी कार्य को करने से इज्जत कम नहीं होती.इस बात को समझने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में काफी व्यस्तता रह सकती है. पुराने और रुके हुए कार्यों को पूरा करने को लेकर तनाव बढ़ सकता है. आने वाले अधिकारी के आगमन से पूर्व सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने का प्रयास करेंगे. कार्य स्थल पर सभी लोग आपस में मिल बैठकर कार्यों को पूरा कर सकते हैं. व्यवसाय में नए एवं पुराने संपर्कों से मुलाकात करने पर विचार कर सकते हैं. इससे न केवल आपस में रिश्ते मधुर होंगे,बल्कि नए अनुबंधों या ऑर्डर्स की प्राप्ति की उम्मीद भी की जा सकती है.
स्वास्थ्य/Health
मुंह में छाले होने के कारण नमकीन या तीखा खाना परेशान सकता है.इस समय ठंडे पर पदार्थ का सेवन अधिक करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
पूर्व में किए गए धन्यवेश से अच्छे प्रतिफल की उम्मीद नजर आ रही है.प्राप्त धन को बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेशित कर सकते हैं .
रिश्ते/Relationship
प्रिय से विवाह की बात कर सकते हैं.सामने वाले की रजामंदी के बाद ही दोनों के परिजनों से बात करने पर विचार करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं