Sagittarius Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: व्यवस्थित तरीके से कार्य करने से दिनचर्या और व्यक्तित्व पर अच्छा असर पड़ सकता है.संपत्ति से जुड़े कार्य को करने के लिए समय अनुकूल है. किसी नई संपत्ति की खरीद पर आगे विचार कर सकते हैं.किसी परेशानी के होने पर घबराने की बजाय शांत रहकर समाधान ढूंढने का प्रयास करें. संपत्ति और अन्य चीजों से संबंधित जरूरी कागजों और दस्तावेजों को संभाल कर रखें.किसी व्यक्ति की मंशा इन कागजों को चुराने की हो सकती है. प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की बात परिजनों की से कर सकते है.
व्यवसायिक/ Professional
इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. किसी उलझना इंजन को लेकर अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. नौकरी में किसी से सहकर्मी की गलती के लिए उच्च अधिकारी की बात सुनना पड़ सकती है. सामने वाला खुद को निर्दोष बताकर आप पर आरोप लगा सकता है.नए अधिकारी के आगमन से पूर्व कार्यस्थल को व्यवस्थित कर सकते हैं. सामने वाले व्यक्ति के नियम और कायदे को लेकर सख्त होने के कारण सभी के मन में हलचल हो सकती है.अपने जीवन में आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करें.इस समय हो रही परेशानियां जल्द ही लाभ में बदल सकती हैं .इस बात का विश्वास बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health
पंजों में काफी खिंचाव महसूस करेंगे.चलते वक्त रुक रुक कर हो रहा दर्द परेशान कर सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें.बिना गिने ना तो पैसे ले और ना ही किसी को दें.
रिश्ते/Relationship
प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से तनाव हो सकता है.आया हुआ व्यक्ति प्रिय के अतीत से कोई करीबी हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं