Capricorn Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: कोर्ट या पुलिस से जुड़े मामले समय पर पूरा करने का प्रयास करें. अनैतिक तरीके से निर्णय को अपने पक्ष में करने की कोशिश. किसी अन्य मामले में फंसा सकती है. अपनी सच्चाई और बेगुनाही पर विश्वास रखें. पारिवारिक मामलों में परिवार के बड़े सदस्यों की राय अच्छा मार्गदर्शन का कार्य करेगी.बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें .उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें. क्षमता ना होने पर किसी से कोई बड़ा वादा ना करें.
व्यवसायिक Professional
यदि साझेदारी के व्यवसाय में आर्थिक मामलों को लेकर परेशानी हो रही है. तो साझेदार के साथ इस समस्या से बाहर निकलने का उपाय ढूंढ सकते हैं. ईश्वर इस समय धैर्य और संयम की परीक्षा ले सकते है. रुके हुए कार्यों में गति न आने के कारण परेशान हो सकते हैं. कुछ कर्मचारियों की कामचोरी के चलते महत्वपूर्ण अनुबंध समय पर पूरे ना होने की स्थिति बन सकती है. इस समय कार्यों को अपनी निगरानी में पूरा करवाएं.
स्वास्थ्य/Health
अनावश्यक रूप से दवाओं का सेवन न करें.इसके दुष्परिणाम गंभीर हो सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें. किसी को उधार देते समय, बिना लिखित कार्रवाई के पैसों का लेनदेन ना करें.
रिश्ते/Relationship
समय पर विवाह न होने के कारण अच्छे रिश्ते मिलने में परेशानी हो सकती है. इस बात को लेकर परिजन चिंतित होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं