विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: कानूनी मामले में मिल सकती है राहत, मतभेद छोड़ काम पर दें पूरा ध्यान

Aquarius Tarot Card Horoscope 25 September: Judgement की ऊर्जा कानूनी मामले में फैसला पक्ष में होने से राहत,आपसी मतभेदों को कम कर कार्य की सफलता पर ध्यान और साथ कार्य करने पर दुविधा होने की स्थिति की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं ,कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: कानूनी मामले में मिल सकती है राहत, मतभेद छोड़ काम पर दें पूरा ध्यान
Aquarius Aaj Ka Rashifal 25 September 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Kumbh Tarot Card Radhifal: परिवार में बच्चों के जन्म को लेकर हो रही परेशानियों के चलते चिंता बढ़ सकती है.लंबे समय बाद संतान सुख की प्राप्ति जीवन को उत्साहित कर सकती है.कानूनी मामले में फैसला पक्ष में आने से राहत की सांस लेंगे. इस समय परिवार के सभी सदस्यों को एकजुट रहकर स्थिति को बेहतर बनाना चाहिए. परिवार की सुख एवं शांति के लिए जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट कम कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

रिसर्च,लेखन और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अकेले काम करने पर बेहतर नतीजे प्राप्त हो सकते हैं. कई बार साथ में कार्य करने से विचारों में दुविधा आ सकती है.किसी कार्य में साथ कार्य करते वक्त सभी लोगों के विचारों में मतभेद कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. नई परियोजना पर कार्य करते समय सभी का एक मत होकर कार्य आवश्यक है. अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर कार्य की सफलता पर ध्यान दें. 

स्वास्थ्य/Health

पढ़ने का समय दिनचर्या में नियमित करें. देर रात तक पढ़ने के कारण नींद खराब हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

शेयर्स में सोच समझकर निवेश करें. बिना जानकारी के बड़ी धनराशि का निवेश न करें. 

रिश्ते/Relationship

परिवार में छोटे-मोटे झगड़ों को नजरअंदाज कर सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से रिश्ते खराब हो सकते है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal, Aquarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com