Taurus Tarot Card Horoscope 24 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वाह करें. परिवार को साथ लेकर चलने की सोच आपको सबका प्रिय बना सकती है. संतान की शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान की तलाश कर सकते है. घर की जरूरतों और खर्चों में अच्छा संतुलन बनाए रखें. पारिवारिक मामलों में अपनी राय सोच समझ कर रखें.परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा किसी को भी उन मामलों में शामिल न करें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यों को करते समय असावधानी ना रखें. अपनी फाइलों और दस्तावेजों को व्यवस्थित कर रखें.कार्य के अनुसार कार्य शैली में बदलाव बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है. उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ जनों की मदद कार्यों को पूरा करने में ले सकते हैं. व्यवसाय में साझेदार के साथ जरूरी जानकारी और पैसे की पारदर्शिता बनाए रखें. कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. किसी को भी छोटे होने का एहसास ना करें.जाति और रंग भेद के आधार पर दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश ना करें .
स्वास्थ्य/Health
किसी दवा के दुष्परिणामों के चलते चेहरे पर जलन अनुभव हो सकती हैं. इस समय बर्फ या ठंडे लेप से चेहरे की जलन कम करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
अपनी क्षमता से अधिक लोन ना ले. समय पर कर्ज की किस्तों को चुकाए.
रिश्ते/Relationship
परिवार के बुजुर्ग लोगों की सेहत को लेकर सजग रहे. छोटे बच्चों को अजनबी लोगों से ज्यादा में जो न करने दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं