विज्ञापन

दारू का नशा उतारने के लिए क्या करना चाहिए? शराब का नशा कैसे उतारे, जानिए यहां

शराब पीने के बाद क्या खाने से नशा उतरता है? दारू का नशा कम करने और हैंगओवर से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय मददगार साबित हो सकते हैं. हालंकि, नशा पूरी तरह उतरने में समय लगता है, लेकिन सही खानपान और शरीर को हाइड्रेट रखने से हैंगओवर को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

दारू का नशा उतारने के लिए क्या करना चाहिए? शराब का नशा कैसे उतारे, जानिए यहां
दारू का नशा उतारने के लिए क्या करें?
Photo Credit: NDTV

Hangover Kaise Utare: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है. लेकिन ये जानने के बाद भी कई बार पार्टी, शादी या दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के दौरान लोग जरूरत से ज्यादा शराब पी लेते हैं. इसके बाद सिरदर्द, चक्कर, थकान, मिचली और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि दारू का नशा जल्दी उतारने के लिए क्या किया जाए और शराब पीने के बाद ऐसी कौन-सी चीजें खाई जाएं जिससे नशा उतर जाए. हालांकि जानकारी के लिए बता दें कि नशा पूरी तरह उतरने में समय लगता है, लेकिन सही खानपान और शरीर को हाइड्रेट रखने से हैंगओवर को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं दारू का नशा उतारने के लिए क्या करना चाहिए और क्या खाने से नशा उतर जाता है.

दारू का नशा उतारने के लिए क्या करना चाहिए?

दारू का नशा कम करने और हैंगओवर से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय मददगार साबित हो सकते हैं. अगर किसी ने जरूरत से ज्यादा शराब पी ली है और वह खुद को असहज महसूस कर रहा है, तो उसे सबसे पहले नींबू पानी दिया जा सकता है. दरअसल, नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और शराब के कारण होने वाली कमजोरी, थकाान और बेचैनी को कुछ हद तक कम कर सकता है. इसके अलावा नारियल पानी, ताजे फलों का जूस और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी फायदेमंद माना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

शराब पीने के बाद क्या खाने से नशा उतरता है?

शराब पीने के बाद शरीर में पानी और कुछ जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है, इसलिए सही खानपान से काफी राहत मिल सकती है. ऐसे में आप नींबू पानी या संतरे का सेवन कर सकते हैं. खट्टे फलों में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्रेश महसूस कराने में मदद करते हैं.

इसके अलावा शराब के कारण शरीर में पोटैशियम का स्तर भी कम हो सकताा है, इसलिए केला खाना फायदेमंद माना जाता है. केला शरीर को पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट देता है, जिससे कमजोरी और थकान कम महसूस होती है. वहीं, दलिया (ओट्स) भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि ये पेट को आराम देता है और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है.

दारू उतारने के लिए कौन सी दवा अच्छी है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैंगओवर यानी शराब के नशा को तुरंंत और पूरी तरह से उतारने वाली कोई दवा या एकमात्र इलाज उपलब्ध नहीं है. हालांकि, शरीर में शराब के कारण होने वाले अलग-अलग लक्षणों जैेसे सिरदर्द, डिहाइड्रेशन, मतली को कम करने के लिए कुछ दवाएं आप डॉक्टर से सलाह लेकर सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टॉयलेट में सांप क्यों घुस जाते हैं? सांप के ऊपर क्या डालने से सांप भाग जाता है, जान‍िए यहां

यह भी पढ़ें: मेहमानों के आने से पहले चमका लें पीली और बदरंग प्लास्टिक की कुर्सियां, ये 3 देसी नुस्खे आएंगे काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com