Libra Tarot Card Horoscope 24 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अधूरी बातें या जानकारी गलतफहमियां उत्पन्न कर सकती हैं. किसी करीबी संबंधी के व्यवहार से जुड़ी बातें सोच से अलग निकालने के कारण मन आहत हो सकता है. पुरानी यादें भावुक कर सकती हैं. इसलिए अनुमान लगाने की जगह तथ्य पर विश्वास करना बेहतर रहेगा. बच्चों की गतिविधियों में भाग लेकर उनका हौसला बढ़ा सकते है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में आ रहे उतार-चढ़ाव के चलते व्यवस्था को सुधारने में मुश्किल हो सकती है. इस समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपकी समस्या को दूर करने में मदद करेगी. जरूरी फाइलों और दस्तावेजों को संभाल कर रखें. अब किसी भी परेशानी की जानकारी प्रतिस्पर्धियों को न होने दे.सामने वाले इस मौके का फायदा अपने लाभ के लिए उठा सकते हैं. अपने कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ व्यवहार में लचीलापन अपनाए. अपने कार्यों और सहयोग से उनका विश्वास जीतने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा मीठे और खट्टे पदार्थों के सेवन कम करें. भोजन में हरी सब्जियों और ताजे फलों की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
नए घर को खरीदने की योजना पर बातचीत हो सकती है. धन की व्यवस्था पर विचार करेंगे.
रिश्ते/Relationship
परिवार से जुड़े मामलों में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ, हर सदस्य को उसके निजी फैसलों की आजादी देना भी जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं