विज्ञापन

Feng Shui Tortoise: घर में फेंगशुई कछुआ रखते हैं तो दिख सकते हैं ये 3 शुभ संकेत, जानें सही दिशा और नियम

Feng Shui Kachhua Rakhne Ka Tarika: फेंगशुई कछुए को घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इसे सही दिशा में रखने से धन लाभ, घर में शांति और करियर-कारोबार में नए अवसर मिलने की मान्यता है.

Feng Shui Tortoise: घर में फेंगशुई कछुआ रखते हैं तो दिख सकते हैं ये 3 शुभ संकेत, जानें सही दिशा और नियम
अचानक धन लाभ और कमाई के नए रास्ते
ndtv

घर की सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजें घर में रखते हैं. इन्हीं में फेंगशुई कछुआ भी शामिल है. फेंगशुई मान्यताओं में कछुए को स्थिरता, सकारात्मकता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, इसे घर में रखने की दिशा और इसके मुंह की दिशा को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि अगर फेंगशुई कछुए को सही तरीके से रखा जाए तो इससे जुड़े कुछ शुभ संकेत देखने को मिल सकते हैं.

अचानक धन लाभ और कमाई के नए रास्ते

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, फेंगशुई कछुए को आर्थिक स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसे सही दिशा में रखने से रुके हुए धन की राह खुल सकती है और आय के नए स्रोत मिलने के संकेत मिल सकते हैं. अचानक धन लाभ होना भी इससे जुड़े शुभ संकेतों में माना जाता है.

घर का माहौल हो सकता है शांत

फेंगशुई मान्यता के अनुसार, कछुआ घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है. अगर परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव या बहस होती रहती है, तो इसे शांति और संतुलन से जोड़कर देखा जाताा है. माना जाता है कि इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

नौकरी और कारोबार में नए मौके

आचार्य के अनुसार, फेंगशुई कछुए को नौकरी और कारोबार में तरक्की से भी जोड़ा जाता है. मान्यता है कि सही तरीके से रखा गया कछुआ नए अवसरों और काम से जुड़े रास्तों को आकर्षित करताा है. हालांकि, इसे रखते समय सकारात्मक सोच बनाए रखने की बात कही जाती है.

किस दिशा में रखें फेंगशुई कछुआ?

फेंगशुई के अनुसार, कछुए को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. आचार्य के मुताबिक, इस दिशा को आर्थिक मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जााता है. मान्यता है कि सही दिशा में रखा कछुआ घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद करता है.

कछुए का मुंह किस ओर होना चाहिए?

कछुए को रखते समय उसके मुंह की दिशा का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. धार्मिक और फेंगशुई मान्यता के अनुसार, इसका मुंह मुख्य दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए. इसे घर के अंदर की ओर रखनाा शुभ माना जाता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि घर की ओर आने की मान्यता है.

क्या फेंगशुई कछुए को पानी में रखना जरूरी है?

यह कछुए के मैटेरियल पर निर्भर करता है. आचार्य के अनुसार, अगर कछुआ कांच या क्रिस्टल का है तो उसे पानी से भरे कटोरे में रखा जा सकता है. हालांकि, पानी को नियमित रूप से बदलते रहना चाहिए, तााकि वह साफ रहे.

ये भी पढ़ें- Anant Chaturdashi 2026: 24 या 25 सितंबर कब है अनंत चतुर्दशी? जानिए इस दिन क्यों बांधा जाता है 14 गांठों वाला धागा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Feng Shui Bedroom, Feng Shui Coins, Kachhua Ne Kiya Saanp Ka Shikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com