Leo Tarot Card Horoscope 24 September 2029 Singh Tarot Card Rashifal: कार्यों को समय पर पूरा करें. कार्यों को लेकर टालमटोल न करे. व्यर्थ की बातों में आकर वर्तमान में चल रहे कार्य में रुकावट उत्पन्न ना करें. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को शामिल न करें. किसी कार्य को लेकर परेशान होने की जगह उसका समाधान निकालने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यस्थल पर लोगों की बातों के बहकावे में न आएं. अपने कार्यों की जानकारी और प्रोजेक्ट की गोपनीयता बनाए रखें. नौकरी में टारगेट पूरा कर पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं. अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें. उच्च अधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों के साथ रिश्तो में मधुरता और सम्मान बनाए रखें. अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. परेशानी आने पर किसी का सहयोग ले सकते हैं. कार्यस्थल पर कार्यों को व्यवस्थित रखने से काफी समस्याएं हल हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health
बैठकर कार्य करते समय पीठ को सीधा रखने का प्रयास करें.इससे पेट निकलने की समस्या से राहत मिल सकती है
आर्थिक स्थिति/ Finance
गैरकानूनी ढंग से पैसा कमाने से दूरी रखें.लालच में आकर गलत योजना में निवेश नहीं करें.
रिश्ते/Relationship
अपने रिश्तों में मर्यादा बनाए रखें. बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं