विज्ञापन

अजगर के हमले से कैसे बचें? घर में दिखे तो न करें ये गलती, जानें एक्सपर्ट की जरूरी सलाह

How to Keep Snakes Away from Home: बारिश में अजगर सुरक्षित जगह की तलाश में घर, खेत या बस्तियों तक पहुंच सकते हैं. ऐसे में उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें. बच्चों-पालतू जानवरों को दूर रखें और प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग से मदद लें.

अजगर के हमले से कैसे बचें? घर में दिखे तो न करें ये गलती, जानें एक्सपर्ट की जरूरी सलाह
अजगर के हमले से कैसे बचें
ndtv

बारिश और बाढ़ के दौरान सांप अक्सर सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में इंसानी बस्तियों की तरफ पहुंच जाते हैं. इनमें अजगर भी हो सकता है. भारतीय रॉक पाइथन यानी अजगर जहरीला सांप नहीं है, लेकिन बड़ा होने पर यह अपने शिकार को जकड़ सकता है. इसलिए इसे देखकर घबराने या खुद पकड़ने की कोशिश करने के बजाय दूरी बनाना सबसे जरूरी है.

अजगर सामने आ जाए तो क्या करें

अगर घर, खेत या आसपास अजगर दिखाई दे तो उसके करीब न जाएं और उसे छेड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को भी वहां से दूर रखें. वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें. सरकारी वन्यजीव विभाग भी लोगों को जंगली जानवरों से सीधे संपर्क से बचने और प्रशिक्षित बचाव दल की मदद लेने की सलाह देता है.

अजगर को खुद पकड़ने की गलती न करें

एक्सपर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर सांपों को हाथ से पकड़ने वाले वीडियो देखकर ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. रेस्क्यू का काम प्रशिक्षित लोगों को ही उचित उपकरणों के सााथ करना चाहिए. इसलिए अजगर को पकड़ने, भगाने या मारने के लिए खुद उसके पास जानाा सही तरीका नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- DIY Curtains: साड़ी हो गई पुरानी? बना डालें घर के लिए खूबसूरत पर्दे, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

घर में अजगर न आए इसके लिए क्या करें?

घर के आसपास झाड़ियां, लंबी घास, कूड़े के ढेर और लकड़ी का अनावश्यक जमाव न होने दें. चूहों की संख्या कम रखना भी जरूरी है, क्योंकि सांप या अजगर अपने शिकार का पीछा करते हुए घरों के आसपास पहुंच सकते हैं. दीवार और फर्श के छेद बंद करें और दरवाजे-खिड़कियों के आसपाास की जगह को अच्छी तरह सील रखें.

अजगर को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए?

आपके घर में सांप या अजगर घुस गया है और आप उसको किसी बंद जगह या कमरे से बाहर निकालने के लिए गोबर के कंडे (उपले), पुराने सूती कपड़े या लहसुन-प्याज के छिलके जलाकर तेज धुआं कर दें. दरअसल सांपों को घुटन और तेज धुआं बिल्कुल पसंद नहीं है. इससे वह छ‍िपने की जगह से बाहर निकल आाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

टॉयलेट और बाथरूम में रखें खास सावधानी

इसके अलावा, बाथरूम या टॉयलेट में सांप दिखने की स्थिति में उसे छेड़ने या हाथ डालकर निकालने की कोशिश न करें. इस्तेमाल से पहले आसपास नजर जरूर डालें और घर में सांप दिखने पर सुरक्षित दूरी बनााकर रेस्क्यू टीम को बुलाएं. रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करनाा और जूते पहनना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Home Decor Tips: कम बजट में घर को बनाना है आलीशान? अपनाएं ये आसान डेकोर टिप्स, मिलेगा लग्जरी और प्रीमियम लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Ajgar, Saap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com