Scorpio Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: जीवन में सफलता के रास्ते में आने वाले जोखिमों को नजरअंदाज ना करें.अपने व्यवहार में गंभीरता लाएं. बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से घर में व्यवस्था और अनुशासन बना रहेगा.फैसले पर लेते समय अच्छे से विचार करें. जल्दबाजी में दिए गए फैसलों को कभी-कभी बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है. अपनी रुचि के कार्यों को सीख सकते हैं. निजी कार्यों में किसी की दखलअंदाजी न होने दे.
व्यवसायिक/ Professional
आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए खर्चो पर नियंत्रण जरूरी है.व्यवसाय में इस समय तेजी ना होने से झुंझलाहट बढ़ सकती है. नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर से पूर्व नफा-नुकसान की जानकारी अवश्य लें. साथ ही कार्यों में आ रहे जोखिम को नजरअंदाज ना करें. अपने नए विचारों और बेहतर योजना के साथ कार्य क्षेत्र में एक अच्छी योजना प्रस्तुत कर सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक व्यवसाय में थोड़े परिवर्तन के साथ नवीनता लाने के लिए बेहतर साबित होगा. अपनी काबिलियत और योग्यता के साथ सूझबूझ के अच्छे प्रदर्शन के लिए समय अनुकूल है.
स्वास्थ्य/Health
बिना आवश्यकता के दवा का सेवन न करें. इससे रिएक्शन की स्थिति हो सकती है.
आर्थिक मामलों
अजनबियों के साथ पैसों ललेनदेन न करें. नई संपत्ति की खरीदी में पूरे कागज अच्छे से जांचे.
रिश्ते/Relationship
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.ईर्ष्यालु लोगों से दूर रहे .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं