विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: सोच-समझकर करें आर्थिक फैसले, करियर में बदलाव ला सकता है तनाव

Sagittarius Tarot Card Horoscope 22 September: Six of swords की ऊर्जा अचानक से नौकरी में मिले स्थानांतरण से परेशानी, पारिवारिक मामलों में बढ़ते तनाव के चलते दूर रहने की स्थिति और सकारात्मक सोच के चलते आ रही समस्याओं के समाधान प्राप्त होने की स्थिति बनने को से बनने की बात लेकर आ सकते हैं.आइए जानते हैं धनु राशि वाले जातकों को जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: सोच-समझकर करें आर्थिक फैसले, करियर में बदलाव ला सकता है तनाव
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 22 September 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: जब आगे बढ़ने का कोई रास्ता नजर ना आए तो अपने मन को लक्ष्य पर केंद्रित करें.इससे सही रास्ते की प्राप्ति हो सकती है. किसी की बातों में आकर अपने समय को बर्बाद कर सकते हैं. अति विश्वास के चलते आर्थिक हानि हो सकती है. पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ने से कुछ समय के लिए स्थान परिवर्तन कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामलों में बातचीत कर सकते है. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी लुभावने अवसर के पीछे काफी धन खर्च कर सकते है. इस समय व्यवसाय विस्तार के लिए लोन लेने के विकल्प पर विचार करेंगे. नौकरी में स्थानांतरण की प्राप्ति परेशानी में डाल सकती है. नए विभाग और नए लोगों के बीच खुद को स्थापित करने में शुरू से मेहनत करना पड़ेगी. इस बात को सोचकर परेशान हो सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को सोच कर परेशान ना हो. सकारात्मक सोच को लेकर आगे बढ़ेंगे.तो समस्याओं के समाधान भी आसानी से प्राप्त होंगे.कर्मचारी और सहयोगियों के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें. 

स्वास्थ्य/Health

चिंता चिता के समान होती है.इस बात को समझें और व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहे. मौसमी फलों और हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक खर्चों को नियंत्रित करें.किसी को उधार देते समय कागजी कार्रवाई जरूर करें. 

रिश्ते/Relationship

साझेदार के साथ व्यवसायिक रिश्ते को प्रेम संबंध में बदल सकते है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com