विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: निजी मामलों में संयम से लें फैसले, दिखावटी लोगों से रखें दूरी

Libra Tarot Card Horoscope 22 September: Eight of swords की ऊर्जा छोटी-छोटी बातों को बड़ा चढ़ा कर प्रस्तुत करने से तनाव,किसी भी सूचना को देने से पहले उसकी विश्वसनीयता की बात पड़ताल और किसी सहयोगिक की कामचोरी के चलते नुकसान होने की स्थिति की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: निजी मामलों में संयम से लें फैसले, दिखावटी लोगों से रखें दूरी
Libra Aaj Ka Rashifal 22 September 2026 | Tula Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: कुछ कार्यों को पूरा करते समय अंतिम समय में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. किसी को सूचना देने से पहले अच्छे से जांच करें. परिवार और व्यवसाय के बीच संतुलन बनाए रखें. निजी मामलों को लेकर किसी के साथ विवाद हो सकता है. इस स्थिति में नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दे. किसी के साथ व्यर्थ की बहस में पड़ने की जगह, सच को सामने रखना बेहतर होगा. इससे सामने वाले की गलतफहमी भी दूर हो सकेगी. ज्यादा सोच विचार से छोटी-छोटी बातें बड़ी होती नजर आएंगे. जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अपनी योग्यता साबित करने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. पुराने कार्यों को समय पर पूरा करें. चापलूसी और हमेशा तारीफ करने वाले लोगों से थोड़ा दूरी बनाए रखें. किसी सहयोगी की कामचोरी के चलते समय पर किसी अनुबंध का पूरा न होना परेशानी में डाल सकता है. ऐसी बातों का तनाव न लें, जिनमें जरा भी सच्चाई ना हो कार्य क्षेत्र में फैल रही बातों को मन मस्तिष्क पर हावी न होने दे. लोगों के कहीं बातों को रोकना मुमकिन नहीं है, किंतु उन्हें अनसुना किया जा सकता है. 

स्वास्थ्य/Health

ज्यादा तला-भुना और मिर्च मसाले वाला भोजन हृदय के लिए परेशानी कर सकता है. भोजन में पौष्टिकता लाएं. हरी सब्जियों और ताजे फलों का सेवन करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक मामलों में किसी पर भी पूर्णता निर्भर ना रहे.अपने लोन और टैक्स को समय पर भरें.

रिश्ते/Relationship

ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के आगमन से जीवनसाथी का उत्साह बढ़ सकता है. सामने वाले की खुशियों को बढ़ा सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal, Libra Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com