Aries Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: अचानक से किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. कोई जरूरी फोन आने से परेशान हो सकते हैं. किसी कार्य को लेकर तुरंत फैसला लेने की स्थिति बन सकती है. निवेश के फैसले सोच समझ कर ले. परिवार में किसी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है.इस समय शांत रहकर विवाद को समाप्त करने का प्रयास कर सकते हैं. प्रिय के साथ विवाह की बात परिजनों के समक्ष रखेंगे.अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी. कुछ अच्छे ऑर्डर्स भी प्राप्त हो सकते हैं.किसी भी गैर कानूनी का समर्थन न करें. कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. कुछ करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर इस मीटिंग की व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे.कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें. अपने प्रतिस्पर्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहे. किसी भी कार्य में गलती होने पर उसका दोबारा अवलोकन अवश्य करें.
स्वास्थ्य/Health
नींद की कमी के चलते शरीर में थकावट महसूस कर सकते हैं.7-8घंटे के पर्याप्त नींद ले. नींद आने में दिक्कत होने पर हल्का संगीत चला सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें. साझेदार के साथ व्यवसाय की आर्थिक स्थिति साझा कर सकती है.
रिश्ते/Relationship
जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रियजनों का साथ आवश्यक है.गलतफहमियों को रिश्तो के बीच जगह न बनाने दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं