Sagittarius Tarot Card Horoscope 08 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: अपने कार्यों को बेमन से पूरा ना करें. किसी कार्य में रुचि न होने पर उसकी गतिविधियों को अनदेखा न करें. दिए गए टास्क को अपनी समझदारी से पूरा करें. शांत रहकर कार्य करने से अच्छी सफलता की प्राप्ति हो सकती है. लोगों की बातों में आकर व्यर्थ का तनाव न बढ़ाएं.परिवार में किसी बात को लेकर चल रही बहस बाजी का हिस्सा बनने से बचने का प्रयास करें. समस्या का समाधान न होने पर किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह ली जा सकती है. स्वयं को सबसे बेहतर न समझे. इससे स्वभाव में घमंड और व्यवहार में कठोरता आ सकती है. जीवनसाथी की गतिविधियों पर शक ना करें. यदि किसी बात को लेकर मन में संदेह हो रहा है.तो सामने वाले से स्पष्ट बातचीत कर उस समस्या को दूर करने का प्रयास करें.किसी बाहरी व्यक्ति के साथ समस्या को साझा करने से रिश्ते में तनाव और गलतफहमी बढ़ सकती है. इस स्थिति से बचकर रहें.
व्यवसायिक/ Professional
किसी मित्र के साथ व्यवसाय की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं. अपने रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें. किसी भी व्यक्ति को अपने कार्यों के बीच में बोलने की स्वतंत्रता ना दें. छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनकर सामने वाला गलतफहमियों उत्पन्न कर सकता है. कार्यों को करते समय होने वाली गलतियों को नजर अंदाज न करें. जान बूझकर गलती करने की आदत आपकी छवि बिगाड़ सकती है. यदि किसी कार्य को पूरा करने में समस्या उत्पन्न हो रही है. तो अपने कार्य का पुनः अवलोकन कर सकते हैं. समस्या का समाधान न होने पर किसी अनुभव व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.
स्वास्थ्य/Health
किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या के दोबारा उभरने से परेशानी पहले से अधिक बढ़ सकती है. इस समय सही उपचार लें.बीच में इलाज रोके नहीं.
आर्थिक स्थिति/Finance
अपनी जमा पूंजी को बचाकर रखें. जरूरत पड़ने पर इस पूंजी का इस्तेमाल सोच समझकर करें.
रिश्ते/Relationship
परिवार में किसी सदस्य के साथ व्यर्थ की बहस बाजी हो सकती है. इस स्थिति में समझौता करने की नीयत बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं