विज्ञापन

सिर्फ स्किनकेयर नहीं, बॉडी केयर भी है जरूरी, सोने से पहले करें ये Body Care, मिलेगी सुकून भरी नींद

ResMed के एक सर्वे के अनुसार, लोग हर हफ्ते लगभग तीन बार अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं और लगभग 49% भारतीयों ने बताया है कि उन्हें हफ्ते में कम से कम तीन बार सोने में मुश्किल होती है.

सिर्फ स्किनकेयर नहीं, बॉडी केयर भी है जरूरी, सोने से पहले करें ये Body Care, मिलेगी सुकून भरी नींद
बेस्ट लिपस्टिक शेड
file photo

आज के समय में चेहरे की देखभाल करना बहुत ही मुश्किल हो गया है. लोग चेहरे की देखभाल के लिए क्लेंजर, सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सब दिन में ही किए जाते हैं. अगर, बात की जाए कि रात में चेहरे की देखभाल के लिए क्या करते हैं, तो ज्यादातर लोग यही कहेंगी कि कुछ ज्यादा खास नहीं. नहाने और मॉइस्चराइजर लगाने के अलावा और कुछ नहीं करते. ResMed के एक सर्वे के अनुसार, लोग हर हफ्ते लगभग तीन बार अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं और लगभग 49% भारतीयों ने बताया है कि उन्हें हफ्ते में कम से कम तीन बार सोने में मुश्किल होती है. ResMed ने इसको लेकर 13 अलग-अलग देशों में 30,000 से ज्यादा लोगों पर सर्वे किया था.

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बबल मी की फाउंडर और CEO अक्षिना जिंदल ने बताया कि रात में हर किसी को स्किनकेयर का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि हर किसी अपने स्किनकेयर रूटीन में मैग्नीशियम को ऐड करना चाहिए.  मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देने और नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसका ध्यान रखने से स्किन को फायदा मिलता है.

बॉडी केयर में सबसे बड़ी गलती यह नहीं है कि आप सिर्फ 3 आसान स्टेप्स फॉलो करते हैं, बल्कि यह है कि आप हमेशा मुश्किल रूटीन फॉलो करते हैं. कई लोग बॉडीकेयर के लिए कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनसे फायदा कम और कन्फ्यूजन ज्यादा होता है, क्योंकि किसी को सभी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का सही इस्तेमाल नहीं पता होता.

सोने से पहले बॉडीकेयर कैसे करें

हल्के गर्म पानी से नहाना- दिनभर की थकान मिटाने के लिए हल्के गर्म पानी से नहाना अच्छा रहता है. इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और इससे नींद भी अच्छी आती है.

मॉइस्चराइजिंग- रात में नहाने के बाद त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजिंग करना बहुत जरूरी है. नहाने के बाद बॉडी लोशन या फिर कोई तेल जैसे- बादाम और नारियल का तेल लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- डेटिंग करते हुए दिखें ये 7 साइन तो समझ जाएं आपके लिए ठीक नहीं है ये रिश्ता, Relationship Expert ने बताया

यह भी पढ़ें:- पहली बार बालों में कलर कर रहे हैं? बालों में कलर करवाते समय ये 5 गलतियां नहीं करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Body Care Routine, Skincare Routine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com