जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा और श्रृंगार करने की परंपरा है. इस दिन भक्त उन्हें स्नान कराकर नए कपड़े पहनाते हैं और माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं. इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी. अगर आप भी इस मौके पर पहली बार लड्डू गोपाल घर लाने की सोच रहे हैं, तो मूर्ति खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मूर्ति की धातु, मुद्रा, साइज और उसकी स्थिति को देखकर ही लड्डू गोपाल को घर लाना चाहिए.
पीतल या अष्टधातु की मूर्ति मानी जाती है शुभ
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि घर के मंदिर के लिए पीतल और अष्टधातु की लड्डू गोपाल की मूर्ति लेना शुभ माना जाता है. पीतल का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है. चांदी की मूर्ति भी ली जा सकती है. वहीं प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति लेने से बचना बेहतर है.
मुस्कुराते हुए चुनें लड्डू गोपाल
उन्होंने आगे बताया कि मूर्ति खरीदते समय लड्डू गोपाल की मुद्रा पर भी ध्यान दें. घर के मंदिर के लिए छोटे और मुस्कुराते हुए बाल स्वरूप को शुभ माना जाता है. माखन खाते या घुटनों के बल चलते हुए लड्डू गोपाल की मूर्ति भी ली जाा सकती है.
यह भी पढ़ें: घर पर जन्माष्टमी की पूजा कैसे करें? श्री कृष्ण के इन 7 मंत्रों का करें जाप, पूरी हो सकती है हर इच्छा
मूर्ति की ठीक से कर लें जांच
मूर्ति घर लाने से पहले उसे ऊपर से नीचे तक अच्छी तरह जांच लें. हाथ-पैर या किसी दूसरे हिस्से में टूट-फूट, चटका या दरार नहीं होनी चाहिए. आचार्य ने बताया कि ऐसी मूर्ति को घर के मंदिर में रखने से बचनाा चाहिए.
अंगूठे के बराबर हो लड्डू गोपाल का साइज
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि घर के मंदिर के लिए बहुत बड़ी मूर्ति लेने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार लड्डू गोपाल की लंबाई अंगूठे के बराबर रखना उचित मानाा जाता है. छोटी मूर्ति की रोजाना सेवा करना भी आसान रहता है.
घर लाते ही करें ये काम
लड्डू गोपाल को घर लाने के बाद पहले पंचामृत से स्नान कराएं. फिर साफ कपड़े पहनाकर शंख बजाते हुए उनका स्वागत करें. इसके बाद माखन-मिश्री का भोग लगाएं और आरती करके शांत माहौल में उनकी स्थापनाा करें.
यह भी पढ़ें: Love Rashifal 3 September 2026: मेष राशि वालों की लव लाइफ में आएगी मिठास, पार्टनर से दूरियां होंगी कम, जानें राशिफल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं