विज्ञापन

Swapna Shastra: आपके सपने में कीड़े दिखते हैं? जानिए ये बड़ी आफत का संकेत है या धनवान बनने का इशारा

रात के समय सोते हुए अगर सपने में कीड़े-मकोड़े दिखाई दें तो उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सपने में कीड़े-मकोड़े, कनखजूरा या कॉकरोच दिखना जीवन में शुभ-अशुभ संकेत दे सकता है. स्वप्न शास्त्र इन्हें धन लाभ, तनाव या परेशानियों से जोड़ता है.

Swapna Shastra: आपके सपने में कीड़े दिखते हैं? जानिए ये बड़ी आफत का संकेत है या धनवान बनने का इशारा
सपने में दिखाई दें कीड़ेृ-मकोड़े तो पंडित कौशल पांडेय से जानिए मतलब
सोशल मीडिया

रात में आने वाले सपने कई बार हमें उलझन में डाल देते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना अपने साथ कोई न कोई संकेत लेकर आता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि अगर सपने में कीड़े-मकोड़े दिखाई दें, तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अलग-अलग कीड़ों का सपना जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत दे सकता है.

सपने में कीड़े.मकोड़े दिखना

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सपने में कीड़े-मकोड़े दिखाई देना इस बात का संकेत हो सकता है कि जीवन की छोटी-छोटी परेशानियां आगे चलकर बड़ी चुनौती बन सकती हैं. यह मानसिक तनाव, चिंता या मन में छिपे डर की ओर भी इशारा करता है.

कनखजूरे को माना जाता है शुभ

उन्होंने बताया कि अगर सपने में आप खुद को कनखजूरे को मारते हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में इसे शुभ संकेत माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इससे अचानक धन लाभ, आर्थिक तरक्की या कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन सकते हैं.

घर में कनखजूरा या कॉकरोच दिखे तो क्या है संकेत

कौशल पांडेय के अनुसार, अगर सपने में कनखजूरा घर या कार्यस्थल में प्रवेश करता दिखाई दे, तो यह आने वाली रुकावट या परेशानी का संकेत माना जाता है. वहीं, कॉकरोच दिखाई देना आर्थिक तनाव, बढ़ती जिम्मेदारियों या मानसिक दबाव की ओर इशारा कर सकता है.

सफेद कीड़े का क्या है मतलब

उन्होंने आगे बताया कि सपने में सफेद कीड़े दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता. यह परिवार में किसी परेशानी, बीमारी, काम में बाधा या आर्थिक चुनौतियों का संकेत हो सकता है. हालांकि, ये सभी बातें धार्मिक मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र पर आधारित हैं.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट, असम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बनी माचा टी, 3000 रुपये किलो ब‍िकी

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dream Science, Swapna Shastra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com