विज्ञापन

Swapna Shastra: अगर आपकों सपने में दिखाई दे सफेद घोड़ा, जानें क्या है इसका संकेत

White Horse in Dream: सपने में अगर आपको सफेद घोड़ा दिखाई दे रहा है तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है. पंडित कौशल पांडेय से जानिए सपने में दिखने वाले घोड़े से जुड़े अन्य संकेत क्या है.

Swapna Shastra: अगर आपकों सपने में दिखाई दे सफेद घोड़ा, जानें क्या है इसका संकेत
सपने में कोई सफेद घोड़ा दिखाई देने का क्या है मतलब
ndtv

अगर आपको भी नींद में सपने आ रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह हमारे जीवन के आगामी घटनाक्रमों का संकेत होते है. स्वप्न शास्त्र में कोई ना कोई सपना आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक संकेत देता है. अगर आपकों सपने में कोई सफेद घोड़ा दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि आपको यह शुभ और फल देने वाला माना जाता है. पांडित कौशल पांडेय से जानिए सफेद घोड़ा दिखने के और क्या संकेत हो सकते हैं.

सपने में सफेद घोड़ा दिखने का क्या है मतलब

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सफेद घोड़ा धर्म, शाक्ति और पवित्रता का प्रतीक माना गया है. अगर किसी व्यक्ति के सपने में सफेद घोड़ा दिखाई दे, तो यह इस बात का संकेत है कि वह धार्मिक मार्ग पर अग्रसर है. इसके अलावा स्वप्न शास्त्र के अनुसार सफेद घोड़ा दिखना यह भी दर्शाता है कि आपका भाग्य प्रबल है. इसका मतलब  राजयोग, पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: क्या शिवलिंग पर चढ़ा जल पीना चाहिए? जानिए शास्त्र क्या कहते हैं और क्या हैं इसके नियम

वैवाहिक प्रस्ताव का संकेत भी देता है सपना

पंडित के अनुसार, सपने में सफेद घोड़ा दिखना यह भी दर्शाता है कि आपके जीवन में कोई नया और शुभ समय आने वाला है. जैसे कोई नया व्यवसाय, कोई नौकरी या वैवाहिक प्रस्ताव भी इसका संकेत है. साथ ही, स्वप्न में यदि आप सफेद घोड़ा शांत मुद्रा में देखते हैं, तो यह आपके मन की शुद्धता और आध्यात्मिक उन्नति को बढ़ाता है. इसका मतलब है कि आपकी आत्म शुद्ध हो रही है.

सुखद जीवन की शुरुआत का प्रतीक है यह सपना

इसके अलावा, अगर सपने में घोड़ा दोड़ता हुआ दिखाई दे तो आप जान लें कि आप अपने शत्रुओं या कह सकते हैं कि समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे. यह संदेश आप सुखद जीवन की शुरुआत का प्रतीक है. साथ ही सपने में सफेद घोड़े का दिखना बहुत ही शुभ संकेत है. यह आपकी भौतिक सफलता का भी प्रतीक है.

यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगा आस्था का सबसे बड़ा पर्व, जानें नीलाद्री बीजे तक का पूरा कार्यक्रम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swapna Shastra, White Horse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com