विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल

अमरनाथ यात्रा के दौरान श्री पशुपतिनाथ लंगर में अचानक भालू घुस आया. पंडाल में मौजूद सेवादारों ने उसका एक वीडियो बना लिया. इधार, बिना किसी नुकसान के भालू लौट गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल
श्री पशुपतिनाथ लंगर में अचानक घुस आया भालू
सोशल मीडिया

अमरनाथ यात्रा 2026 के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. दरअसल, वीडियो में एक भालू अचानक श्री पशुपतिनाथ लंगर के पंडाल में घुस आता है. राहत की बात यह रही कि उस समय वहां श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी. पंडाल में मौजूद कुछ सेवादारों में से एक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अचानक पंडाल में पहुंच गया भालू

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू आराम से श्री पशुपतिनाथ सेवा दिल्ली के लंगर पंडाल में दाखिल होता है. वह कुछ देर तक पूरे पंडाल में इधर-उधर घूमता रहता है. इस दौरान वहां मौजूद लोग दूरी बनाकर उसे देखते हैं. कुछ देर बाद भालू बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वहां से वापस चला जाता है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shreepashupatinathsewakdelhi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 5.34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 34 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है.

कमेंट में आए मजेदार और गंभीर रिएक्शन

वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हर-हर महादेव.' दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'भाई, पशुपतिनाथ लंगर है, वो तो आएगा ही.' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लंगर के अंदर भालू नहीं आया, बल्कि भालू के इलाके में लंगर लगाया गया है.'

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: Video Viral: एक हादसे ने पैर छीन लिया, लेकिन हौसला नहीं... अब एक पैर से अमरनाथ यात्रा कर रही नेहा

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र में जन्मी प्राजक्ता, सोशल मीडिया पर किसी ने कहा 'गर्व', तो किसी ने पूछा, 'सेलिब्रेट क्यों करें'

यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद नहीं हारी हिम्मत, अब वही ऑटो चलाकर बच्चों का भविष्य संवार रही महिला, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bear Viral Video, Amarnath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com