हस्तरेखा विज्ञान में हथेली की रेखाओं और पर्वतों को देखकर व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई संकेतों के बारे में बताया जाता है. सूर्य पर्वत को खास तौर पर मान-सम्मान, आत्मविश्वास, यश और करियर से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस पर्वत पर बने कुछ खास निशानों को शुभ माना जाता है और ये भविष्य में तरक्की के संकेत दे सकते हैं. सूर्य पर्वत पर सीधी, गहरी और साफ रेखा होना शुभ माना जाता है. आचार्य के मुताबिक, ऐसा निशान मान-सम्मान, करियर में सफलता और आर्थिक उन्नति से जुड़ा हो सकता है.
एक से ज्यादा रेखाएं मानी जाती है शुभ
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, अगर सूर्य पर्वत पर एक से अधिक रेखाएं दिखाई दें, तो इसे करियर के लिए अच्छाा संकेत माना जाता है. ऐसे लोगों की रुचि कला और रचनात्मक कामों में हो सकती है. मेहनत के दम पर इन्हें बड़ी जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिलने की मान्यता है.
यह भी पढ़ें: Nag Panchami ki Katha: आज नाग पंचमी पर जरूर पढ़ें ये कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
सूर्य पर्वत पर नक्षत्र का चिह्न होना माना जाता है बेहद शुभ
उन्होंने आगे बताया कि सूर्य पर्वत पर नक्षत्र का चिह्न होना बेहद शुभ माना जााता है. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, यह प्रसिद्धि, उच्च पद और धन प्राप्ति से जुड़ा संकेत हो सकता है. वर्ग का चिह्न व्यक्ति को समाज में सम्मान मिलने और आत्मविश्वास बढ़ने का संकेत माना जाता है. सरकारी या सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलने की भी मान्यता है.
सूर्य पर्वत पर वृत्त बनना माना जाता है दुर्लभ
इसके अलावा, सूर्य पर्वत पर वृत्त बनना दुर्लभ माना जाता है. आचार्य के अनुसार, इसे विदेश यात्रा और करियर में उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. त्रिकोण को भी सूर्य पर्वत का शुभ चिह्न माना गया है. यह कला के प्रति रुचि, मान-सम्मान और करियर में ऊंचा मुकाम मिलने के संकेत से जुड़ा माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2026: आज नाग पंचमी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं