विज्ञापन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लागू होने में देरी हुई तो कितना मिलेगा एरियर? समझिए सैलरी का पूरा गणित

8th pay commission arrears calculator: केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी और एरियर का हिसाब 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश, फिटमेंट फैक्टर और सरकार के फैसले के बाद ही साफ होगा. फिलहाल सरकार ने 8वें वेतन आयोग लागू होने की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लागू होने में देरी हुई तो कितना मिलेगा एरियर? समझिए सैलरी का पूरा गणित
8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग में एरियर मिलेगा या नहीं?

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आयोग कब लागू होगा और अगर इसमें देरी हुई तो कर्मचारियों को एरियर मिलेगा या नहीं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एरियर को लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं.कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार 8वें वेतन आयोग के एरियर में कटौती कर सकती है. हालांकि, अभी सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

इसी सवाल पर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (NFIR) के वर्किंग प्रेसिडेंट बीसी शर्मा ने अपनी राय रखी है.

देरी होने पर पूरा एरियर मिलना चाहिए

मिंट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसी शर्मा ने कहा  कि अगर 8वां वेतन आयोग बाद में लागू होता है, तो कर्मचारियों को पूरा एरियर मिलना चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने अभी तक आधिकारिक रूप से वेतन 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है.यही वजह है कि फिलहाल एरियर को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. 

8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा?

8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाना था, लेकिन अभी तक आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है. इस वजह से 2026 का काफी समय बीत जाने के बाद भी केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से ही सैलरी मिल रही है.अभी तक सरकार ने 8वें वेतन आयोग की लागू होने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

अप्रैल 2027 से बढ़ी सैलरी मिलने पर कितना एरियर?

ऐसा माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, लेकिन बढ़ी हुई सैलरी का भुगतान अप्रैल 2027 से शुरू हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो करीब 15 महीने का एरियर बन सकता है.हालांकि, यह अभी एक अनुमान है. असली एरियर इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार आयोग को किस तारीख से लागू करती है और फिटमेंट फैक्टर कितना तय होता है.

8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8वें वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ेगी, यह भी फिटमेंट फैक्टरपर निर्भर करेगा.7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना था. इसके चलते न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी.

वहीं, कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, सरकार इसे करीब 2.86 गुना या 3.00 गुना के आसपास तय कर सकती है. अभी सरकार की ओर से इसको लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

2.86 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी?

अगर 2.86 गुना फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 18,000 रुपये की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर 51,480 रुपये हो सकती है.यानी मौजूदा 18,000 रुपये और नई बेसिक सैलरी 51,480 रुपये के बीच 33,480 रुपये का अंतर होगा.अगर इसी अंतर के आधार पर 15 महीने का एरियर निकाला जाए, तो कुल बेसिक एरियर 5,02,200 रुपये होगा.

50 हजार बेसिक सैलरी वालों को कितना एरियर?

अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है और 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लगाया जाता है, तो नई बेसिक सैलरी करीब 1,43,000 रुपये हो सकती है.इस हिसाब से दोनों बेसिक सैलरी के बीच करीब 93,000 रुपये का अंतर होगा. 15 महीने के हिसाब से यह रकम करीब 14 लाख रुपये बैठती है.

हालांकि, यह पूरा कैलकुलेशन अनुमान के आधार पर है.  सैलरी और एरियर का हिसाब 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश, फिटमेंट फैक्टर और सरकार के फैसले के बाद ही साफ होगा.फिलहाल 8वें वेतन आयोग की लागू होने की तारीख को लेकर सरकार की तरफ से कोई अंतिम ऐलान नहीं हुआ है. इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अभी 7वें वेतन आयोग के अनुसार ही सैलरी और पेंशन मिल रही है.

  ये भी पढ़ें-  PM Kisan Yojana: एक ही जमीन पर खेती करते हैं 4 भाई तो किसे मिलेंगे 6,000 रुपये? जानें कब जारी होगी 24वीं किस्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8th Pay Commission 2026, 8th Pay Commission Arrear, 8th Pay Commission News, 8th Pay Commission Latest News, 8th Pay Commission Fitment Factor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com