विज्ञापन

Hast Rekha: हथेली पर ये 5 निशान दिखें तो समझिए राजयोग का संकेत, राजनीति में मिल सकता है बड़ा पद

Hast Rekha Shastra: हस्त रेखा शास्त्र में भाला, धनुष, बाण, चक्र और ध्वज जैसे निशानों को शुभ माना जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि ये नेतृत्व, प्रतिष्ठा, धन और राजनीति में सफलता के संकेत देते हैं.

Hast Rekha: हथेली पर ये 5 निशान दिखें तो समझिए राजयोग का संकेत, राजनीति में मिल सकता है बड़ा पद
थेली पर भाला, धनुष और बाण जैसे निशानों को बेहद शुभ माना गया है
ndtv

हस्त रेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ-साथ कुछ खास निशानों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि हथेली पर बने कुछ चिन्ह व्यक्ति के भाग्य, सफलता और मान-सम्मान से जुड़े संकेत देते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि हथेली पर भाला, धनुष और बाण जैसे निशानों को बेहद शुभ माना गया है. वहीं चक्र और ध्वज के निशान भी राजयोग से जोड़कर देखे जाते हैं.

हथेली पर भाला, धनुष या बाण का निशान

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाला, धनुष या बाण जैसा निशान दिखाई देता है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. हस्त रेखा शास्त्र की मान्यता के मुताबिक ऐसे लोगों में नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है. ये लोग फैसले लेने में आगे रहते हैं और जीवन में मान-सम्मान हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर आज किन चीजों का दान करें? जानें दान करने का सबसे शुभ समय क्या रहेगा

तीनों निशान एक साथ हों तो खास संयोग

उन्होंने आगे बताया कि अगर हथेली पर भाला, धनुष और बाण तीनों निशान एक साथ मौजूद हों तो इसे दुर्लभ राजयोग बतायाा गया है. ऐसी मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति प्रभावशाली पद तक पहुंच सकते हैं. राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए इसे सफलता और नेतृत्व से जोड़कर देखा जाता है.

चक्र और ध्वज भी माने जाते हैं शुभ

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हस्त रेखा शास्त्र में हथेली पर चक्र और ध्वज के निशान का होना भी शुभ माना जाता है. दोनों निशान एक साथ होने पर व्यक्ति को धन, प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान मिलने की मान्यता है. ऐसे लोग अपनी समझदाारी और नेतृत्व क्षमता से समाज में पहचान बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: आज लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन 4 राशि के जातक रहें सतर्क, ज्योतिषाचार्य से जानें किस राशि पर कैसा होगा ग्रहण का असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hast Rekha Shastra, Palmistry, Rajyoga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com