इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, 12 अगस्त 2026 को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा. हालांकि, भारत में सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा, ऐसे में सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. लेकिन क्योंकि पूरे संसार में सूर्य केवल एक है इसलिए सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है. आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि आपकी राशि के लिए यह सूर्यग्रहण क्या संकेत लेकर आ रहा है.
कब से कब तक रहेगा सूर्यग्रहण?
- शुरुआत- 12 अगस्त की रात 9:04 बजे से
- समाप्ति- 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे तक
12 राशियों पर सूर्यग्रहण का असर
मेष राशि (Aries)शनि की साढ़ेसाती के असर की वजह से आपको थोड़ी दिमागी टेंशन हो सकती है. ऑफिस में काम का प्रेशर रहेगा. ऐसे में एक ही मूल मंत्र ध्यान रखें कि आपको धैर्य रखना है. धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा.
वृषभ राशि (Taurus)भाई-बहनों या परिवार वालों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है. पारिवारिक उलझनों से बचने के लिए बहस से दूर रहें. वरना किसी परेशान में आ सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलें. सबसे जरूरी बात है कि अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें. अगर आप गुस्सा करेंगे या कड़वा बोलेंगे, तो बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं. इसलिए कुछ भी बोलने से पहले जरूर सोचें.
कर्क राशि (Cancer)यह ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है, इसलिए आप थोड़ा ज्यादा इमोशनल महसूस करेंगे. काम का बोझ बढ़ सकता है और दिमागी प्रेशर रहेगा. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. ऐसे में खुद को थोड़ा आराम दें और दिमाग को जितना हो सकें शांत रखें.
सिंह राशि (Leo)सिंह राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण भारी है. आर्थिक मामलों में दिक्कतें हो सकती हैं. आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं. साथ ही अपनी सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें. अपने आसपास के उन लोगों से सावधान रहें, जो मुंह पर मीठे हैं लेकिन पीठ पीछे बुराई करते हैं.
कन्या राशि (Virgo)समय थोड़ा बदलाव का है. मानसिक रूप से बदलाव के लिए तैयार रहना होगा. किसी को भी उधार देने या बड़ा निवेश करने से पहले दस बार सोचें. पैसों का नुकसान होने के चांस हैं, इसलिए फालतू के खर्चों पर तुरंत लगाम लगाएं. जितना हो सके पैसों को मैनेज करके चलें.
तुला राशि (Libra)आपके पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों रिश्तों में थोड़ी दूरियां या गलतफहमियां आ सकती हैं. अपने बर्ताव और बातचीत में नरमी रखें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)करियर और बिजनेस में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ऑफिस में सीनियर या बॉस के साथ बहस करने से बचें. किसी भी तरह का कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में आकर न लें.
धनु राशि (Sagittarius)बिजनेस में थोड़ी मंदी देखने को मिल सकती है. दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. अपने विरोधियों से थोड़ा होशियार रहें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं. जितना हो सके भगवान का ध्यान करें.
मकर राशि (Capricorn)आपके लिए भी ये बदलाव का समय है. पति-पत्नी के रिश्ते में या फिर बिजनेस पार्टनर के साथ थोड़ी खटास आ सकती है. इसके अलावा काम के चक्कर में अपनी हेल्थ को बिल्कुल भी इग्नोर न करें, छोटी सी दिक्कत हो तो डॉक्टर को दिखाएं.
कुंभ राशि (Aquarius)आप पर भी शनि के साढ़ेसाती का असर है, जिसकी वजह से सेहत और पैसा दोनों मामलों में नुकसान हो सकता है. अगर कहीं पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो अभी थोड़ा रुक जाएं. सोच-समझकर ही फैसलें लें.
मीन राशि (Pisces)शनि के साढ़ेसाती के डबल असर के कारण आपके काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं. मन थोड़ा अशांत और बेचैन रहेगा. इस समय मेडिटेशन या ईश्वर का ध्यान करना आपके लिए बेस्ट रहेगा.
यह भी पढ़ें- कामिका एकादशी कब है, 8 या 9 अगस्त? जानिए व्रत की सही तिथि और भगवान विष्णु की पूजा का शुभ समय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं