विज्ञापन

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को करना है प्रसन्न? एस्ट्रोलॉजर भूमिका ने बताया गाय, कुत्ते, कौवे, चींटियों को खिला दें खाना

इस साल सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस दिन विधि-विधान से पितरों का तर्पण, दान और श्रद्धापूर्वक स्मरण करने से पितृ दोष से राहत मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को करना है प्रसन्न? एस्ट्रोलॉजर भूमिका ने बताया गाय, कुत्ते, कौवे, चींटियों को खिला दें खाना
सर्वपितृ अमावस्या पर क्या करें?
Instagram/ @kalambhoomika

Sarva Pitru Amavasya 2026: हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है. पितृ पक्ष के अंतिम दिन पड़ने वाली सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या को पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से पितरों का तर्पण, दान और श्रद्धापूर्वक स्मरण करने से पितृ दोष से राहत मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इस साल सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाई जाएगी. इस दिन आप पितरों को प्रसन्न करने के लिए ये 3 काम कर सकते हैं. इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर भूमिका कलम ने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है. आइए जानते हैं...

1. कुतुप काल में करें तर्पण

एस्ट्रोलॉजर भूमिका के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुतुप काल यानी दिन में 11.30 से 12.30 में तर्पण करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दौरान जल में काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों को अर्पित करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया तर्पण पितरों तक पहुंचता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

2. पंचबलि भोग लगाएं

एस्ट्रोलॉजर भूमिका  के अनुसार इस दिन भोजन तैयार करने के बाद उसका एक अंश अलग-अलग जीवों को अर्पित करना चाहिए. परंपरा के अनुसार गाय, कुत्ते, कौवे, चींटियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भोजन निकालना शुभ माना जाता है. इसे पंचबलि भोग कहा जाता है. मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं.

3. जरूरतमंदों को करें दान

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर दान का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन भोजन, वस्त्र, जूते-चप्पल या अपनी क्षमता अनुसार दान करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि जरूरतमंदों की मदद करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं.

इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

घर में कलह-क्लेश से बचें

एस्ट्रोलॉजर भूमिका बताती हैं कि अमावस्या के दिन घर का वातावरण शांत और सकारात्मक रखना चाहिए. परिवार के सदस्यों के बीच विवाद या झगड़ा करने से बचना चाहिए.

तामसिक भोजन न करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या पर मांस, मदिरा और बाकी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. साथ ही इस दिन सात्विक भोजन करना अधिक शुभ माना जाता है.

किसी को खाली हाथ न लौटाएं

कहा जाता है कि सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के दिन घर आए किसी जरूरतमंद व्यक्ति या पशु को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए. उन्हें अपनी क्षमता अनुसार भोजन या दान जरूर दें.

यह भी पढ़ें: गुरु दीक्षा कब लेनी चाहिए? गुरु बनाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, संतों की शरण में जाने से पहले समझें नियम

यह भी पढ़ें: मुफ्त में भी किसी से नहीं लेनी चाहिए ये 3 चीजें, हो जाएंगे गरीब और कंगाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News, Sarva Pitru Amavasya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com