ब्लैकहेड्स त्वचा की एक आम समस्या है. ये उन लोगों में ज्यादा होती है, जिनकी स्किन ऑयली या कॉम्बिनेशन होती है. ब्लैकहेड्स ज्यादातर नाक, ठुड्डी और माथे पर दिखते हैं. हालांकि, अक्सर लोग ब्लैकहेड्स साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाते हैं. कोई इन्हें दबाकर निकालने की कोशिश करता है, तो कोई इसके लिए महंगे स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है. जिसका असर कुछ समय के लिए तो होता है, लेकिन फिर वापस से ब्लैकहेड्स दिखने लगते हैं. अगर, आप भी ब्लैकहेड्स साफ करना चाहते हैं, कुछ घरेलू तरीकों की मदद से ब्लैकहेड्स आसानी से साफ हो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं ब्लैकहेड्स साफ करने के 3 आसान तरीके.
शहद और नींबू का फेस मास्क
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और नींबू में ऐसे हल्के एसिड मौजूद होते हैं, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकते हैं. शहद और नींबू का फेस मास्क ब्लैकहेड्स को साफ करने में बहुत अच्छा साबित हो सकता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. ये पोर्स को साफ करने और चेहरे से एक्स्ट्रा तेल को कम करने में मदद कर सकता है.
स्टीम लेना
ब्लैकहेड्स को साफ करने के लिए स्टीम लेना एक आसान तरीका है. स्टीम लेने से पोर्स में फंसी गंदगी और तेल को ढीला करने में मदद मिलती है. रोजाना 5 से 10 मिनट तक चेहरे को भाप दें. भाप की गर्माहट से त्वचा मुलायम हो जाती है और पोर्स खुल जाते हैं, जिससे बाद में चेहरे की सफाई करने पर ब्लैकहेड्स हटाना आसान हो सकता है. हालांकि, बार-बार भाप लेने से त्वचा में जलन हो सकती है, इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए.
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एक हल्के एक्सफोलिएटर की तरह काम कर सकता है, जो स्किन की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है. इसके लिए थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करें. करीब एक मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह धो लें, लेकिन बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कम करना चाहिए, क्योंकि यह स्किन को रूखा कर सकता है.
एलोवेरा जेल
स्किन केयर के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बहुत किया जाता है. ये स्किन को मॉइस्चराइज करता है. चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से एक्स्ट्रा तेल कम हो सकता है और जलन भी नहीं होती. जेल को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें. नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी रहती है और पोर्स बंद होने की संभावना भी कम हो जाती है.
यह भी पढ़ें:- एल्युमिनियम फॉयल कैसे बनाता है? इस्तेमाल की हुई फॉयल इन 3 कामों के लिए है बेस्ट
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं