Kya hota hai sindurdan : हिन्दू धर्म में विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं. जिसमें से सिंदूर सबसे अहम होता है. यह सुहागिन महिला के लिए सबसे जरूरी श्रृंगारों में से एक होता है. विवाह के दौरान जैसे कन्यादान किया जाता है, वैसे ही सिंदूरदान की भी रस्म होती है. इस रस्म का एक विवाहित महिला के लिए क्या महत्व (sindur ka mahatva) रखता है, इसी के बारे में हम आज के इस लेख में बताने जा रहे हैं,आइए जानते हैं..
Vishnu puja niyam : मोहिनी एकादशी पर ऐसे करिए श्री हरि की पूजा-अर्चना,न करें कोई गलती
सिंदूरदान का महत्व क्या है - What is the importance of Sindoordaan
आपको बता दें कि सिंदूरदान को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है इसे विवाहित महिलाएं रोज लगाएंगी तो पति की आयु लंबी होगी और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. यह भी कहा जाता है मांग में जितना लंबा सिंदूर पति की आयु उतनी लंबी होती है. आपको बता दें कि सिंदूर का रंग लाल होता है,जो हिंदू धर्म में प्रेम और शक्ति का प्रतीक माना जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
आपको बता दें कि हिंदू धर्म में सिंदूर दान के बाद विवाह संपन्न हो जाता है. सिंदूर भरने से सुंदरता बढ़ती है और आपको बता दें कि स्त्रियां अपनी मांग में जिस जगह पर सिंदूर सजाती हैं, वह स्थान ब्रह्मरंध्र और अहिम नामक मर्मस्थल के ठीक ऊपर होता है, जो बहुत कोमल होता है. मान्यता है जो स्त्री हर रोज अपनी मांग भरती है उसकी रक्षा स्वयं माता सीता करती हैं.
सिंदूरदान मंत्र- 'ॐ सुमंगलीरियं वधूरिमां समेत पश्यत। सौभाग्यमस्यै दत्त्वा याथास्तं विपरेतन।।'
सिंदूरदान मंत्र अर्थ - विवाह मंडप में उपस्थित सभी लोग यह देखें कि मैं वधू की मांग में सिंदूर भर रहा हूं. यह वधू को सुमंगली (कल्याणकारी) और सौभाग्यशाली बनाए. इस मंत्र का जाप करने से वधू और वर दोनों को आशीर्वाद प्राप्त होता है, और यह सिंदूर सौभाग्य को बढ़ाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं