विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2026: आज रात 12 बजे कृष्ण जन्म के बाद जरूर करें ये 5 काम, जानिए पूजा का सही तरीका

Shri Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए बेहद खास मानी जाती है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस रात कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियों से राहत पाने की कामना की जाती है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि धन, करियर और पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के लिए कुछ सरल उपाय बताए हैं.

Krishna Janmashtami 2026: आज रात 12 बजे कृष्ण जन्म के बाद जरूर करें ये 5 काम, जानिए पूजा का सही तरीका
लड्डू गोपाल का अभिषेक, श्रृंगार और भोग लगाने की विशेष परंपरा है
ndtv

आज रात जैसे ही निशीथ काल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, भक्त घरों और मंदिरों में कान्हा के स्वागत की तैयारी करेंगे. इस दौरान लड्डू गोपाल का अभिषेक, श्रृंगार और भोग लगाने की विशेष परंपरा है. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में जन्माष्टमी की रात को बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि कृष्ण जन्म के बाद कुछ खास काम करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की जाती है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस रात पूजा के साथ किए जाने वाले कुछ सरल उपाय धन, करियर और परिवार से जुड़ी परेशानियों में राहत की कामना के लिए किए जा सकते हैं. जानिए कृष्ण जन्म के बाद कौन से 5 काम जरूर करने चाहिए.

दूध, दही और शहद से करें अभिषेक

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि आर्थिक परेशानियों से राहत की कामना के लिए निशीथ काल में बाल गोपाल का दही, शहद और केसर मिले दूध से अभिषेक करें. इसके अलावा दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर श्रीकृष्ण का अभिषेक करना भी शुभ माना जाता है.

चांदी की बांसुरी और मुकुट चढ़ाएं

करियर में रुकावट और सफलता की चिंता है तो जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को चांदी की बांसुरी और मुकुट अर्पित करें. चांदी उपलब्ध न हो तो लकड़ी की बांसुरी भी चढ़ाई जा सकती है. ऐसी मान्यता है कि इससे तरक्की और मान-सम्मान की कामना की जातीी है.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी से पहले प्रेग्नेंट होते हैं भगवान जगन्नाथ, पुरी मंदिर का हैरान करने वाली Garbhodaka Bandapana Ritual, 5 घंटे बंद रहता है मंदिर

पीले वस्त्र और मोर पंख रखें

पारिवारिक सुख-शांति के लिए जन्मोत्सव के बाद कान्हा को नए पीले वस्त्र पहनाएं और पास में मोर पंख रखें. ज्योतिषीय मान्यता में पीला रंग शुभता और सकारात्मकता से जुड़ा मानाा जाता है.

माखन-मिश्री और धनिया की पंजीरी का भोग

पूजा के बाद श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री और धनिया की पंजीरी का भोग लगाएं. भोग में तुलसी दल रखना भी परंपरा का हिस्सा माना जाता है. इससे घर में सुख-समृद्धि और रिश्तों में मिठास की काामना की जाती है.

108 बार करें इस मंत्र का जाप

करियर संबंधी बाधाओं से राहत की कामना के लिए पूजा के समय शांत मन से बैठकर तुलसी की माला से "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें. आचार्य ने बताया कि मंत्र जाप आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच बनााए रखने में सहायक माना जाता है.

जन्माष्टमी पर इन बातों का रखें ध्यान

व्रत का पारण मध्यरात्रि पूजा के बाद या अगले दिन सूर्योदय के बाद करें. घर में साफ-सफाई रखें और किसी से कटु वचन न बोलें. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि धार्मिक उपायों का महत्व श्रद्धा और सकारात्मक भाव से जुड़ा माना जाता है.

यह भी पढ़ें:  Janmashtami 2026: जन्माष्टमी का व्रत रखा है, तो भूलकर भी न करें 7 गलतियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishna Janmashtami, Krishna 108 Names, Krishna Aarti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com