विज्ञापन

18 प्रतिशत वोट का इतना भी क्या डर? ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर फिर साधा निशाना

राजभर नेअखिलेश से पूछा कि कैसे खुद को यदुवंशी कहते हैं महाराज. इतना भी क्या वोट का डर कि अपने भगवान का नाम तक खुलकर न ले सको, उनके दर्शन करने, उनकी जन्मस्थली तक न जा सको?

18 प्रतिशत वोट का इतना भी क्या डर? ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर फिर साधा निशाना
ओपी राजभर ने अखिलेश पर फर साधा निशाना. (फाइल फोटो)
  • ओपी राजभर ने कृष्ण जन्माष्टमी पर अखिलेश यादव की भगवान राम और कृष्ण का नाम नहीं लेने के लिए आलोचना की
  • राजभर ने अखिलेश यादव से पूछा कि वे खुद को यदुवंशी कहते हैं तो भगवान का नाम लेने में डरते हैं
  • राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव भगवान राम और कृष्ण से दूरी बनाते हैं
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है.सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजभर ने अखिलेश यादव के एक कथित इंटरव्यू का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि वह खुद को यदुवंशी कहते हैं, लेकिन भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का नाम लेने से क्यों बचते हैं.

'कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहिए'

राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा, "कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहिए भाई." उन्होंन 'एक्स' पर लिखा कि अखिलेश जी, कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहिए भाई. आपका एक इंटरव्यू देखा. पत्रकार ने सीधा सवाल पूछा-जय श्री राम बोलूं या जय श्री कृष्ण? सवाल साफ था लेकिन आपने तड़ाक से बात ही बदल दी. माइक पर एक बार भी जय श्री राम या जय श्री कृष्ण बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

वोटों का इतना भी क्या डर?

राजभर नेअखिलेश से पूछा कि कैसे खुद को यदुवंशी कहते हैं महाराज? इतना भी क्या 18 प्रतिशत वोट का डर कि अपने भगवान का नाम तक खुलकर न ले सको? उनके दर्शन करने, उनकी जन्मस्थली तक न जा सको? यही हाल रहा तो आपकी अपनी बिरादरी भी एक दिन पूछ बैठेगी कि क्या आप लोग वाकई यदुवंशी हैं? राजभर ने कहा कि सच तो ये है कि आपका मन केवल एक ही तरफ लगता है. तभी तो पैगम्बर-ए-इस्लाम के जन्मोत्सव पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की सफलता की कामना आप खुलकर करते हैं, टोपी तक लगा लेते हैं. सही बात तो ये है कि आप न राम के हुए, न कृष्ण के और न ही यदुवंश के। अरे महाराज, किसी के तो सगे बन जाइए.

मंत्री ओम प्रकाश ने कहा कि खैर, आपको कृष्ण जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं. उम्मीद है कि किसी दिन आपका जमीर जगेगा और आप भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की मांग का समर्थन करेंगे. ये तभी होगा जब भगवान श्रीकृष्ण की आप पर कृपा होगी.

इनपुट- IANS

ये Video भी देखें :अखिलेश यादव की लिस्ट पर बीच इंटरव्यू भड़क उठे ओपी राजभर| TOP NEWS

ये भी पढ़ें-ओपी राजभर का फिर अखिलेश यादव पर निशाना, 'वे लाश की राजनीति करते हैं, अंकित बालियान के हत्यारे नर्क पहुंच गए'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Politics, Op Rajbhar Akhilesh Yadav, OP Rajbhar On Akhilesh Yadav, Janmashtami, Lord Krishna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com