Shreekrishna Kubja Tempel In Mathura: मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है और यहां अनगिनत श्री कृष्ण मंदिर हैं. हर वर्ष देश-विदेश से लाखों भक्त भगवान कृष्ण इस जन्मभूमि के दर्शन करने पहुंचते हैं. भारत में कई चमत्कारी मंदिर हैं, जहां भगवान के दर्शन से भक्तों को अपनी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होता है. मथुरा में अधिकतर मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण राधारानी के साथ विराजमान हैं, लेकिन परिक्रमा मार्ग पर स्थित एक चमत्कारी मंदिर (Khaha Hai Shreekrishna Kubja Mandir) में प्रभु कुब्जा के साथ विराजमान हैं. इस मंदिर के बारे में माना जाता है कि यहां प्रभु के दर्शन करने से हर तरह की स्किन संबंधी बीमारी से राहत मिल जाती है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर bandna_awasthi ने इस अनोखे मंदिर के बारे पोस्ट किया है. जानते हैं कहां है श्री कृष्ण कुब्जा मंदिर, इस मंदिर की खासियतें (Shreekrishna Kubja Mandir Ka Mahatva) और मंदिर से जुड़ी कथा (Shreekrishna Kubja Mandir Ki Kahani).
500 साल पुराना मंदिर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मथुरा में परिक्रमा मार्ग पर स्थित यह श्री कृष्ण कुब्जा मंदिर 500 साल पुराना है और अपनी अनोखी खूबियों के लिए जाना जाता है. यहां भगवान श्री कृष्ण राधारानी के साथ नहीं बल्कि कुब्जा के साथ विराजमान हैं. मान्यता है कि इस मंदिर में प्रभु के दर्शन से स्किन से जुड़ी हर तरह की बीमारी ठीक हो जाती है. हर साल हजारों लोग इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर स्थित यह मंदिर लोगों की श्रद्धा का केंद्र है. माना जाता है कि त्वचा संबंधी किसी भी तरह की बीमारी से परेशान लोग अगर सच्चे मन से इस मंदिर में आकर प्रभु के दर्शन करते हैं, तो उन्हें बीमारी से छुटकारा मिल जाता है. यहां आने वाले भक्त इस विश्वास के साथ मंदिर में दर्शन करने आते हैं कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा से उनकी बीमारी दूर हो जाएगी.
भारत के इन 5 प्रसिद्ध जैन मंदिरों में जरूर करें दर्शन, दूर-दूर से आते हैं यहां पर श्रद्धालु
मंदिर से जुड़ी कथा
पौराणिक कथा के अनुसार कुब्जा कंस की एक दासी थी. वह भगवान श्री कृष्ण की भक्त थी. कुबड़ी होने के कारण उसका नाम कुब्जा पड़ गया था. अपनी शारीरिक स्थिति के कारण उसका रूप विकृत हो गया था और उसे बहुत कष्ट झेलना पड़ रहा था. जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा आए तो उन्होंने कुब्जा को सुंदरी कह कर संबोधित किया. कुब्जा को लगा कि श्री कृष्ण भी उन्हें दूसरे लोगों की तरह चिढ़ा रहे हैं. परेशान कुब्जा की आंखों से आंसू बहने लगे. फिर भगवान श्री कृष्ण ने स्पर्श किया और देखते ही देखते कुब्जा सीधी हो गई और परम सुंदरी युवती में बदल गई. इसके बाद कुब्जा का नाम श्री कृष्ण के परम भक्तों में लिया जाने लगा. लोगों ने यहां मंदिर में श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ देवी राधा की बजाय कुब्जा की मूर्ति स्थापित की और त्वचा की बीमारी से राहत के लिए इस मंदिर में आकर भगवान श्री कृष्ण और उनकी भक्त कुब्जा के दर्शन करने लगें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं