Jain mandir in India : हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है. मान्यता है इसी दिन जैन समुदाय के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हुआ था. इस साल महावीर जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर की शिक्षाओं का अनुसरण करते हैं. साथ ही प्रसिद्ध जैन मंदिरों में दर्शन के लिए भी पहुंचते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 5 जैन धर्म मंदिरों के बारे में, जहां पर आप महावीर जयंती के दिन दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं.
वास्तु एक्सपर्ट से जानिए राशि के अनुसार कौन से ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए
जैन धर्म के प्रसिद्ध मंदिर
रणकपुर जैन मंदिर, राजस्थान

भारत के सबसे बेहतरीन जैन मंदिरों में से एक रणकपुर जैन मंदिर है.यह अरावली पहाड़ियों में बसा है. यह देखना दिलचस्प है कि 1,444 बारीक नक्काशीदार संगमरमर के खंभों में से प्रत्येक में एक अलग डिजाइन है. इसकी आश्चर्यजनक वास्तुशिल्प को जैन परंपरा में रुचि रखने वालों को एकबार जरूर देखना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोमतेश्वर मंदिर, कर्नाटक

कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में स्थित यह मंदिर भगवान गोमतेश्वर की 18 मीटर ऊंची विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसे एक ही ग्रेनाइट ब्लॉक से तराश कर बनाया गया है. इस इंद्र-गिरि के रूप में भी जाना जाता है. आपको बता दें कि यह भव्य प्रतिमा 30 किमी दूर से दिखाई देती है, हालांकि, इसे करीब से देखने के लिए लगभग 700 सीढ़ियां चढ़ना पड़ेगा. यह जैन मंदिर दक्षिण भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले जैन तीर्थ स्थलों में से एक है.
दिलवाड़ा मंदिर, राजस्थान

माउंट आबू के पास 11वीं शताब्दी में निर्मित ये पांच मंदिर भगवान आदिनाथ, नेमिनाथ और महावीर स्वामी सहित विभिन्न तीर्थंकरों को समर्पित है. इस मंदिर में की गई उत्कृष्ट संगमरमर की नक्काशी प्राचीन जैन शिल्पकारों के कौशल को प्रदर्शित करती है.
श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर अपनी असामान्य लाल बलुआ पत्थर की संरचना के लिए जाना जाता है. यह मंदिर चांदनी चौक के पास स्थित है. इसमें ऊंचे लाल रंग के शिखर और एक बड़ा गुंबद है. यह मंदिर मुगल काल के दौरान बना था, जो मुगलकाल में जैन समुदाय के प्रभाव को दर्शाता है.
सोनागिरी मंदिर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में सोनागिरी मंदिर भी एक महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल है. यहां पर 100 से ज़्यादा मंदिर हैं, ऐसा माना जाता है कि यह वह स्थान है जहां कई तपस्वियों ने मोक्ष प्राप्त किया था. यहां का 57वां मंदिर, जिसमें भगवान चंद्रप्रभु की 11 फीट ऊंची मूर्ति है, एक बार जरूर देखनी चाहिए. इस मंदिर का यह प्रमुख आकर्षण केंद्र है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं