विज्ञापन

घर में बार-बार बीमारी, क्लेश और पैसा न टिकना क्या प्रेत पीड़ा का संकेत है? पितृ पक्ष में जानें धार्मिक मान्यता

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की परंपरा माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में अशांति, बीमारी या धन संबंधी परेशानी को पितृ असंतोष से जोड़ा जाता है. गयाजी में श्राद्ध का विशेष महत्व है.

घर में बार-बार बीमारी, क्लेश और पैसा न टिकना क्या प्रेत पीड़ा का संकेत है? पितृ पक्ष में जानें धार्मिक मान्यता
पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की परंपरा माना जाता है
ndtv

पितृ पक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों के स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का समय माना जाता है. इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है. आचार्य कौशिक जी महाराज के अनुसार, कुछ धार्मिक मान्यताओं में पूर्वजों से जुड़ी असंतुष्टि या प्रेत पीड़ा को परिवार में अशांति से जोड़ा जाता है. हालांकि, इन बातों को धार्मिक मान्यता के रूप में ही समझना चाहिए. क्योंकि बीमारी या घर में कलह के कई व्यावहारिक और चिकित्सकीय कारण भी हो सकते हैं.

घर में क्यों बढ़ती है बीमारी

आचार्य कौशिक जी महाराज के अनुसार, धार्मिक मान्यता में अगर किसी घर में बार-बार बीमारी बढ़ रही हो, दवाइयां असर न कर रही हों या परिवार के लोग लगातार परेशान रह रहे हों तो कुछ लोग इसे प्रेत पीड़ा से जोड़कर देखते हैं. इसी तरह बच्चों का बाहर ठीक रहना और घर में आते ही परिवार के लोगों से झगड़ना भी कुछ धार्मिक परंपराओं में अशांति का संकेत माना जाता है. हालांकि, ऐसे मामलों में स्वास्थ्य और व्यवहार से जुड़े वास्तविक कारणों की जांच जरूरी है.

कमाई के बावजूद पैसा नहीं टिकता तो क्या हैं मानते

आचार्य के अनुसार, कुछ धार्मिक मान्यताओं में घर में पर्याप्त आमदनी होने के बावजूद धन का लगातार खर्च होते रहना भी पितृ संबंधी परेशानी से जोड़ा जाता है. ऐसी स्थिति में पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करने की सलााह दी जाती है. इसका उद्देश्य पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करना है.

ये भी पढ़ें- 28 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान का दूसरा दिन, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

पितृ पक्ष के 16 दिन क्यों माने जाते हैं खास?

धार्मिक परंपरा में पितृ पक्ष को पूर्वजों के स्मरण का विशेष समय माना गया है. इस दौरान व्यक्ति अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध कर सकताा है. जिन पितरों की तिथि ज्ञात न हो, उनके लिए सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध करने की परंपरा है.

गयाजी में श्राद्ध और तर्पण की विशेष मान्यता

धार्मिक परंपरा में बिहार के गयाजी को पिंडदान और श्राद्ध के प्रमुख तीर्थों में माना जाता है. फल्गु नदी, विष्णुपद और अक्षयवट सहित कई स्थानों पर पितरों के लिए कर्मकांड किए जाते हैं. गया में श्राद्ध की परंपरा का उल्लेख धार्मिक साहित्य में भी मिलताा है.

ब्राह्मण भोजन को भी माना गया है श्राद्ध का हिस्सा

उन्होंने बताया कि पितृ कर्म में ब्राह्मण भोजन और दान की भी परंपरा रही है. धार्मिक दृष्टि से इसे पूर्वजों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने का माध्यम मााना जाता है. साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराना और दान करना भी इसी भावना से जोड़ा जाताा है. श्राद्ध का मूल भाव अपने पूर्वजों को याद करना, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना और परिवार में उनकी स्मृति को जीवित रखना है.

ये भी पढ़ें- घर से दूर हैं तो कैसे करें श्राद्ध? इन उपायों से मिलेगी पितरों की कृपा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pitru Paksha 2026, Pitru Tarpan, Pitru Tarpan Mantra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com