विज्ञापन

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें, आचार्य से जानें क्या है मान्यता

Pitru Paksha 2026 Shopping: पितृ पक्ष के दौरान कुछ चीजों की खरीदारी को लेकर धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार इस अवधि में झाड़ू, नमक और सरसों का तेल खरीदने से बचना चाहिए. जानिए इन तीनों चीजों को लेकर क्या मान्यता है.

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें, आचार्य से जानें क्या है मान्यता
पितृ पक्ष के दौरान कुछ चीजों की खरीदारी को लेकर धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं
ndtv

पितृ पक्ष को पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का समय माना जाता है. इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और दान के साथ खान-पान और खरीदारी को लेकर भी कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान कुछ चीजों की खरीदारी से बचने की परंपरा है. उनका कहना है कि इस अवधि में झाड़ू, नमक और सरसों का तेल खरीदना धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं इन तीन चीजों को लेकर क्या मान्यता है.

झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है अशुभ

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, झाड़ू को धार्मिक मान्यता में मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है. इसी वजह से कई परिवारों में पितृ पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदने से बचने की परंपरा है. मान्यता है कि इस समय झाड़ू खरीदने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. नमक हमारे रोजमर्रा के जीवन का जरूरी हिस्सा है, लेकिन पितृ पक्ष में इसकी खरीदारी को लेकर भी कुछ मान्यताएं हैं. आचार्य के मुताबिक इस अवधि में नमक खरीदने से पितरों की आत्मा के असंतुष्ट होने की धार्मिक मान्यताा है. इसे घर में तनाव और विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है.

ये भी पढ़ें-  Pitra Paksha 2026: आज पितृ पक्ष का पहला दिन... पितरों को तर्पण देते समय किस दिशा में मुंह होना चाहिए? जानें सही नियम

सरसों का तेल खरीदना क्यों माना जाता है वर्जित

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, सरसों के तेल का संबंध धार्मिक मान्यताओं में शनिदेव और पितृ कर्म से जोड़ा जाता है. इसलिए पितृ पक्ष के दौरान इसे खरीदने और इस्तेमाल करने से बचने की परंपरा कुछ जगहों पर देखने को मिलती है. हालांकि, इसे लेकर अलग-अलग परिवारों और क्षेत्रों में मान्यताएं अलग हो सकती हैं.

क्या खरीदारी करने से हो सकता है पितृ दोष

आचार्य मदन मोहन के अनुसार पितृ पक्ष में इन वस्तुओं की खरीदारी को लेकर सावधानी बरतने की मान्यता है. हालांकि, किसी चीज की खरीदारी मात्र से पितृ दोष लगने की बात को धार्मिक मान्यता के रूप में ही समझना चाहिए. पितृ दोष और उससे जुड़े नियम अलग-अलग धार्मिक परंपराओं और ज्योतिषीय मतों में अलग तरीके से बतााए गए हैं. इसलिए अगर जरूरत के काारण इन चीजों की खरीदारी करनी पड़े तो घबराने के बजाय अपने परिवार की परंपराा और स्थानीय पुरोहित की सलाह के अनुसार निर्णय लेना उचित माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pitru Paksha 2026, Pitru Paksha 2026 Calendar, Pitru Paksha 2026 Puja Vidhi, Pitru Paksha 2026 Shubh Muhurt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com