विज्ञापन

Swapna Shastra: पितृ पक्ष में सपने में पूर्वज दिखाई दें तो क्या है इसका धार्मिक अर्थ? पंडित जी से जानें...

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पूर्वजों के सपने आने को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार सिर पर हाथ फेरते, हाथ बढ़ाते या रोते हुए पितरों के सपने के अलग-अलग संकेत माने जाते हैं. जानिए इन सपनों का धार्मिक अर्थ.

Swapna Shastra: पितृ पक्ष में सपने में पूर्वज दिखाई दें तो क्या है इसका धार्मिक अर्थ? पंडित जी से जानें...
पितृ पक्ष में पूर्वजों के सपने आने को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं हैं.
ndtv

पितृ पक्ष को पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का समय माना जाता है. इस दौरान कई लोगों को अपने दिवंगत परिजनों या पूर्वजों के सपने आने की बात महसूस होती है. स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में ऐसे सपनों के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार सपने में पितरों का दिखाई देना हमेशा एक जैसा संकेत नहीं माना जाता है. सपना किस परिस्थिति में आया और उसमें पूर्वज किस अवस्था में दिखाई दिए, इसके आधार पर अलग-अलग मान्यताएं हैं.

सपने में पूर्वज सिर पर हाथ फेरें

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, अगर सपने में कोई पूर्वज आपके सिर पर प्यार से हाथ फेरते दिखाई दें तो इसे शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक इसका अर्थ पितरों का आशीर्वाद मिलने और उनके संतुष्ट होने से जोड़ा जाता है. इसे जीवन की परेशानियां कम होने के संकेत के तौर पर भी देखा जाता है.

पूर्वज हाथ बढ़ाते दिखाई दें

अगर सपने में पूर्वज आपकी तरफ हाथ बढ़ाते नजर आएं तो आचार्य के अनुसार इसे मदद और संरक्षण से जोड़कर देखाा जाता है. मान्यता है कि ऐसा सपना जीवन में चल रही परेशानियों के बीच पूर्वजों के आशीर्वाद का संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: तर्पण में काले तिल ही क्यों इस्तेमाल होते हैं? क्या बिना तिल के कर सकते हैं श्राद्ध?

चुपचाप खड़े दिखें पूर्वज

कई बार सपने में पूर्वज बिना कुछ बोले किसी जगह खड़े दिखाई देते हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, धार्मिक मान्यता में ऐसे सपने को पितरों की ओर ध्यान देने और उनकी शांति के लिए पूजा-पाठ या धार्मिक कर्म करने की इच्छा से जोड़ाा जाता है.

रोते हुए दिखाई दें तो क्या करें

अगर पूर्वज सपने में रोते हुए दिखाई दें तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता. आचार्य के अनुसार ऐसी स्थिति में पितरों की शांति के लिए तर्पण, दान या पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करने की परंपरा है. उन्होंने बताया कि अगर घर में गर्भवती महिला को बार-बार पूर्वज सपने में दिखााई दें, तो कुछ धार्मिक मान्यताओं में इसे पूर्वज के दोबारा जन्म से जोड़ा जाता है. हालांकि इसे निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जा सकता है.

पितरों की शांति के लिए क्या करें

आचार्य के अनुसार पितृ पक्ष में पितरों के नाम से पूजा-पाठ, तर्पण और दान किया जा सकता है. पंचबलि में ब्राह्मण, कुत्ते, कौए और गाय आदि को भोजन कराने की परंपरा भी बताई गई है. भागवत पाठ और गया में श्राद्ध को भी धार्मिक परंपरा में महत्वपूर्ण मााना गया है. सपनों की व्याख्या धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं पर आधारित है. किसी सपने को भविष्य में होने वाली घटना का पक्का संकेत माननाा उचित नहीं है.

ये भी पढ़ें- Pitra Paksha 2026: आज पितृ पक्ष का पहला दिन... पितरों को तर्पण देते समय किस दिशा में मुंह होना चाहिए? जानें सही नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pitru Paksha 2026, Ancestors, Ancestors Blessings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com