विज्ञापन

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में इन चीजों का दान माना जाता है शुभ, जानें क्या कहती है धार्मिक मान्यता

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान अन्न, वस्त्र, काले तिल, फल और भोजन का दान शुभ माना जाता है. आचार्य मदनमोहन ने श्रद्धा और सामर्थ्य अनुसार दान करने की सलाह दी.

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में इन चीजों का दान माना जाता है शुभ, जानें क्या कहती है धार्मिक मान्यता
पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी
ndtv

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का खास समय माना जाता है. इस दौरान लोग अपने पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं. पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर 2026 शनिवार से होगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान श्रद्धा से किया गया दान पुण्यदायी माना जाता है. आचार्य मदनमोहन ने बताया कि पितृ पक्ष में दान की मात्रा से ज्यादा उसके पीछे की भावना मायने रखती है. आइए जानते हैं इस दौरान किन चीजों का दान शुभ माना गया है.

अन्न का दान माना जाता है खास

आचार्य मदनमोहन ने बताया कि धार्मिक परंपराओं में अन्नदान को श्रेष्ठ दानों में गिना गया है. पितृ पक्ष में जरूरतमंद, ब्राह्मण या योग्य व्यक्ति को अन्न का दान करना शुभ माना जाता है. अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन कराना भी इसी भाव का हिस्सा है. इसके अलावा, पितृ पक्ष में जरूरतमंद लोगों को नए और साफ कपड़े देने की परंपरा भी बताई गई है. धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धा से किया गया वस्त्र दान पुण्य का माध्यम माना जाता है.

काले तिल का करें दान

आचार्य मदनमोहन ने बताया कि श्राद्ध और तर्पण में काले तिल का विशेष महत्व माना गया है. पितृ पक्ष के दौरान तिल का दान करना और तर्पण में इसका इस्तेमाल करना धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है. साथ ही, कई धार्मिक परंपराओं में गाय को चारा खिलाना और गौ सेवा करनाा भी पुण्यदायी माना गया है. हालांकि, यह अलग-अलग स्थानीय परंपराओं और आस्था से जुड़ा विषय है. इसे अपनी श्रद्धा के अनुसार किया जा सकता है.

ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का सही तरीका क्या है? पंडित से जानें पूजा की पूरी विधि

दक्षिणा, फल और भोजन का करें दान

श्राद्ध कर्म के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा देना भी शुभ माना जाता है. इसके अलावा जरूरतमंदों को फल, मिठाई या भोजन कराना भी पुण्यदायी माना गया है. आचार्य के अनुसार, दान दिखावे के बजाय निस्वार्थ भाव से करना चाहिए. साथ ही पितृ पक्ष में तर्पण के दौरान जल अर्पित करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसाार जल अर्पित करके पूर्वजों का स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है.

दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

आचार्य मदनमोहन ने बताया कि दान हमेशा अपनी सामर्थ्य के अनुसार और श्रद्धा से करना चाहिए. दान में दिखावे या अहंकार से बचना चाहिए. अन्न, वस्त्र और तिल का दान धार्मिक रूप से शुभ माना जाताा है, लेकिन इसका मूल उद्देश्य पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करनाा है. उनके अनुसार माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान तथा जरूरतमंदों की मदद भी महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें- पद्मा एकादशी व्रत कब है? जानिए सही तिथि, पूजा-विधि, मंत्र और आरती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pitru Paksha 2026, Pitru Paksha 2026 Calendar, Pitru Paksha 2026 Date, Pitru Paksha 2026 Kab Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com