विज्ञापन

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का सही तरीका क्या है? पंडित से जानें पूजा की पूरी विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की खास परंपरा है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि चंद्रोदय के बाद कलश से जल अर्पित कर पति का चेहरा छलनी से देखना चाहिए. जानें अर्घ्य की सही विधि, मंत्र और चंद्रोदय समय.

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का सही तरीका क्या है? पंडित से जानें पूजा की पूरी विधि
करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की खास परंपरा है
ndtv

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. शाम को करवा चौथ की पूजा और कथा के बाद चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं. इसके बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

करवा चौथ पर चंद्रमा को ऐसे दें अर्घ्य

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि करवा चौथ की कथा सुनने के बाद चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देना चाहिए. इसके लिए एक कलश में जल लें और उसमें अक्षत व चांदी का सिक्का रखा जा सकता है. चंद्रमा के दर्शन करने के बाद उन्हें जल अर्पित करें. इसके बाद छलनी से पहले चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखने की परंपरा है. इसके बाद पति के हाथों से पानी और मिठाई ग्रहण करके व्रत खोला जाता है.

करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद?

उन्होंने बताया कि दिल्ली में 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के दिन चंद्रमा के दर्शन रात करीब 8:17 बजे होने की संभावना है. हालांकि चंद्रोदय का समय शहर के हिसाब से कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है. दिल्ली के लिए उपलब्ध पंचांग में भी 8:17 बजे का समय दिया गया है.

ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन

ये भी पढ़ें- पद्मा एकादशी व्रत कब है? जानिए सही तिथि, पूजा-विधि, मंत्र और आरती

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

आचार्य के अनुसार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगाा. चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 10:09 बजे तक रहेगी.

अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि चंद्रमा को अर्घ्य देते समय चंद्र मंत्रों का जाप किया जा सकता है. इनमें 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः', 'ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः' और 'ॐ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम्, नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम्' शाामिल हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र देव की पूजा और मंत्र जाप से वैवाहिक सुख की कामनाा की जाती है.

इन स्थितियों में रखें विशेष ध्यान

आचार्य ने बताया कि सूतक, पातक या मासिक धर्म जैसी स्थिति में अर्घ्य देने की परंपरा को लेकर अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं मिलती हैं. जिस परंपरा का परिवार पाालन करता है, उसके अनुसार पूजा-विधि अपनाई जा सकती है. ऐसी स्थिति में किसी जानकार आचार्य से सलाह लेनाा उचित रहेगा.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार को कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karwa Chauth 2026, Karwa Chauth 2026 Date, Karwa Chauth 2026 Moonrise Time, Karwa Chauth 2026 Puja Vidhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com