त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. तीज जा चुकी है और करवा चौथ आने वाला है. ऐसे में हर महिला अपने लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के कपड़े और जूलरी ढूंढ रही हैं. अगर आप कुछ लेटेस्ट लेना चाहती हैं तो सबसे पहले आपको चूड़ियों के ट्रेंड जानने होंगे. पहले कश्मीरी बैंगल्स, मैगी बैंगल्स और जेली बैंगल्स बहुत वायरल हुई थी. इन दिनों बारिश की बूंदों वाली चूड़ियां खूब पसंद की जा रही हैं. यही वजह है कि हर लड़की इन चूडियों को खरीदना चाह रह है, ताकि वह इन्हें पहनकर वायरल रील बना सके. अगर आप भी कुछ लेटेस्ट रेनड्रॉप बैंगल्स ढूंढ रही हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं लेटेस्ट डिजाइन के बारे में, ताकि आप अपनी साड़ी या सूट से मैच करके खरीद सकें.
पांचाली रेनड्रॉप बैंगल्सइस बार त्योहार पर आप पांचाली रेनड्रॉप बैंगल्स खरीद सकती हैं. यह देखने में बेहद ही खूबसूरत है. इसमें बीच में रंग बिरंगी रेनड्रॉप बैंगल्स लगी होती है और साथ में आप पतले कड़े या दूसरे डिजाइन की चूड़ियां लगवा सकती हैं. यह इसे आप अपनी अपनी साड़ी या सूट से मैच करवा सकती हैं. इन इस करवा चौथ आप यह लेटेस्ट चूड़ियों का सेट पहनकर जब फोटो या रील बनाएंगी तो जरूर आपका यह ट्रेंडी लुक वायरल हो जाएगा.

इस त्योहार में आप गर्लिश लुक चाहती हैं, तो अपनी साड़ी या सूट के साथ लेमन रंग की रेनड्रॉप चूड़ियां पहन सकती हैं. वैसे जो लड़कियां शादी से पहले करवा चौथ का व्रत रखती हैं, इस रंग की रेनड्रॉप चूड़ियां उन्हें बेहद पसंद आती हैं. आप इन्हें प्लेन यानी एक ही रंग में पहन सकती हैं या इनके साथ गोल्डन कलर की चूड़ियों का जोड़ा भी बना सकते हैं.

हरे रंग बारिश की बूंदों वाली चूड़ियां हर सुहागन को पसंद आ रही हैं. यह सुहाग का प्रतीक भी है. यही वजह है कि हरे रंग की रेनड्रॉप चूड़ियां सबसे ज्यादा खरीदी जा रही हैं. अगर आप भी अपने हाथों को दूसरे अंदाज में सजाना चाहती हैं, तो ये रेनड्रॉप चूड़ियां खरीद सकती हैं. इसके साथ लाल रंग के लाख के कड़े बेहद ही सुंंदर लगते हैं. आप अपनी साड़ी या सूट से मैच करके पहन सकती हैं.

आपकी शादी हाल में हुई है और आप शादी के बाद पहली बार त्योहार मनाएंगी तो इस रंग की साड़ी या सूट के साथ आप रेनड्रॉप चूड़ियां पहन सकती हैं. नई नवेली दुल्हन के हाथों पर बारिश वाली इन चूड़ियों का कलर कॉम्बिनेशन बेहद ही सुंंदर लगता है. इन दो कलर से मैच करती नेलपेंट और चूड़ियां आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी.

इस बार त्योहार पर आप पांचाली रेनड्रॉप बैंगल्स खरीद सकती हैं. यह देखने में बेहद ही खूबसूरत है. इसमें बीच में रंग बिरंगी रेनड्रॉप बैंगल्स लगी होती है और साथ में आप पतले कड़े या दूसरे डिजाइन की चूड़ियां लगवा सकती हैं. यह इसे आप अपनी अपनी साड़ी या सूट से मैच करवा सकती हैं. इन इस करवा चौथ आप यह लेटेस्ट चूड़ियों का सेट पहनकर जब फोटो या रील बनाएंगी तो जरूर आपका यह ट्रेंडी लुक वायरल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bloating को कम करने का सबसे आसान नुस्खा, एक्सपर्ट ने बताया पेट फूला हुआ लगे तो क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं