विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2016

पुरी की तर्ज पर यहां भी निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

पुरी की तर्ज पर यहां भी निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
देश का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में ओडिशा के जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा यहां के जगदीश स्वामी मंदिर से पूरे विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। यहां हर साल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आयोजित की जाती है, जो कई मायनों में अनूठी और बेमिसाल है।

देश की सबसे पुरानी रथयात्राओं में से एक...
पन्ना की जगन्नाथ रथयात्रा को देश के तीन सबसे पुराने और भव्य रथयात्राओं में गिना जाता है। इस साल 20 जून को इस वार्षिक अनुष्ठान का शुभारंभ स्नान यात्रा से शुरू हुआ। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुए इस स्नान यात्रा में सबसे पहले भगवान के विग्रह (मूर्ति) को मंदिर के बाहर निकाला गया। इसके बाद विधि विधान के अनुसार उन्हें छिद्र वाले घड़े से औषधीस युक्त जल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्नान कराया गया।

15 दिन के लिए बीमार पड़ जाएंगे भगवान जगन्नाथ...
परंपरा के अनुसार, स्नान यात्रा के दौरान लू लगने से भगवान जगन्नाथ 15 दिन को बीमार पड़ जाएंगे। स्नान यात्रा के बाद भगवान को 4 जुलाई को पथ्य प्रसाद दिया जाएगा। इसके बाद 5 जुलाई को रात 8 बजे धूप-कपूर की झांकी आयोजित की जाएगी। फिर 6 जुलाई को शाम 6.30 बजे जगदीश स्वामी मंदिर से रथयात्रा प्रारंभ होगी।

180 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी यह रथयात्रा...
पन्ना की इस ऐतिहासिक की परंपरा की शुरुआत तत्कालीन पन्ना नरेश महाराजा किशोर सिंह जूदेव द्वारा 180 वर्ष पूर्व की गई थी। जगन्नाथ स्वामी जी की एक झलक पाने के लिए जहां दूर-दूर से श्रद्घालु यहां आते हैं। यह इस जिले का सबसे बड़ा धार्मिक समारोह है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा भी इस आयोजन को लेकर काफी प्रबंध किए जाते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जगन्नाथ रथयात्रा, पुरी रथयात्रा, भगवान जगन्नाथ, पन्ना की रथयात्रा, Jagannath Rath Yatra, Puri Rath Yatra, Lord Jagannath, Panna Rath Yatra