विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2026: अगर गलती से टूट जाए निर्जला एकादशी का व्रत तो क्या करें?

Nirjala Ekadashi 2026 Rules: सनातन परंपरा में एकादशी व्रत को सभी व्रतों को राजा माना जाता है और सभी 24 एकादशी में निर्जला एकादशी सबसे अधिक पुण्यदायी और फलदायी मानी जाती है. आज अगर निर्जला एकादशी की पूजा करते हुए यदि आपसे कोई गलती हो जाए या फिर कहें यह व्रत टूट जाए तो आपको क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए, जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

Nirjala Ekadashi 2026: अगर गलती से टूट जाए निर्जला एकादशी का व्रत तो क्या करें?
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत टूटने पर क्या करना चाहिए?
NDTV

Ekadashi Vrat Tutne Par Kya Kare: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष में पड़ने वाली निर्जला एकादशी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि यह पावन तिथि भगवान विष्णु के लिए रखे जाने वाले साल के सभी 24 एकादशी व्रत का पुण्यफल दिला देती है. यही कारण है कि श्री हरि के भक्तों को इस पावन व्रत का पूरे साल इंतजार बना रहता है, लेकिन यदि भगवान विष्णु के इस व्रत की पूजा या उपवास करते समय आपसे जाने-अनजाने कोई भूल हो जाए या फिर कहें निर्जला एकादशी व्रत अगर गलती से टूट जाए तो फिर क्या करना चाहिए? आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

निर्जला एकादशी का व्रत टूटने पर करें ये काम

Latest and Breaking News on NDTV

प्रत्येक व्यक्ति ​भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाले एकादशी व्रत की पूजा, जप और उपवास को विधि-विधान से करने का प्रयास करता है, ताकि श्री हरि शीघ्र ही प्रसन्न होकर उसकी सभी कामनाएं पूरी करें, लेकिन यदि आज आज किसी कारण के चलते निर्जला एकादशी का व्रत टूट जाए तो आपको बजाय घबराने के सबसे पहले शीतल जल से स्नान करना चाहिए. तन और मन से पवित्र होने के बाद साधक को अपने पूजा स्थान या फिर भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर सच्चे मन से अपनी इस भूल की माफी मांगना चाहिए. 

रामचरित मानस में लिखा है कि - 'निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा.' अर्थात् निर्मल मन वाले पर श्री हरि की पूरी कृपा बरसती है और सच्चे मन से की क्षमायाचना को स्वीकार करते हुए भगवान विष्णु अपने भक्तों की भूल माफ कर देते हैं और उन पर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं. 

व्रत टूटने के बाद भी करें सभी नियमों का पालन 

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि किसी व्यक्ति से भूलवश निर्जला एकादशी का व्रत खंडित हो जाए तो उसे उसके बाद भी इस व्रत से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए सात्विकता और पवित्रता बनाए रखनी चाहिए और अगले दिन शुभ मुहूर्त में इस व्रत का विधि-विधान से पारण करना चाहिए. 

इन चीजों के दान से दूर होगा व्रत टूटने का दोष

हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता की कृपा पानी हो या फिर किसी भी ग्रह से संबंधित दोष दूर करने हों तो उसके लिए तमाम तरह की चीजों के दान को उत्तम उपाय माना गया है. मान्यता है कि श्रद्धा के साथ जरूरतमंद व्यक्ति को किये गये दान से व्रत, ग्रह आदि से जुड़े दोष दूर हो जाते हैं.

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर तुलसी, चंदन समेत इन 5 उपायों से बरसता है श्री हरि का आशीर्वाद

ऐसे में अगर निर्जला एकादशी का व्रत टूट जाए तो आज किसी मंदिर के पुजारी को फल, ठंडा जल, अन्न, वस्त्र, छतरी, आदि का दान बगैर दिखावा या अभिमान किये हुए करें. 

व्रत टूटने पर करें मंत्र का महाउपाय 

Latest and Breaking News on NDTV

सनातन परंपरा में किसी भी दोष से बचने और मनोकामना को पूरा करने के लिए मंत्र जप और संबंधित देवी या देवता के गुणों का गान करने वाले स्तोत्र का पाठ अत्यधिक फलदायी माना गया है. ऐसे में यदि आज गलत से निर्जला एकादशी व्रत टूट जाए तो तन और मन से पवित्र होकर घर के पूजा स्थान या फिर मंदिर में जाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम या फिर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप तुलसी की माला से करना चाहिए. व्रत टूटने पर भगवान श्री विष्णु से क्षमाचायना करने के लिए नीचे दिये गये मंत्र को पढ़ना चाहिए.

आवाहनं न जानामि न जानामि तवार्चनम्. पूजां श्चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वर.

मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वरं. यत्पूजितं मया देव परिपूर्ण तदस्मतु. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirjala Ekadashi 2026, Ekadashi Vrat Toot Jaye To Kya Kare, Ekadashi Vrat Tut Jaye To Kya Kare, Nirjala Ekadashi Vrat Ke Niyam, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com