Shubman Gill Injury: गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान गिल की दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (ring finger) में चोट लग गई थी. एहतियात के तौर पर वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेलेंगे. उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. श्रीलंकाई इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है.
Update: Captain Shubman Gill sustained an impact injury to his right ring finger during India's practice on Thursday. As a precautionary measure, he will not take the field on Day 1 of the warm-up game against SLC XI. The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
KL Rahul… https://t.co/Mzu2yW4OgX
BCCI ने पोस्ट कर दिया अपडेट
BCCI ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल की दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (ring finger) में चोट लग गई. एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे.

Photo Credit: @AnkanKar
BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. गिल की गैर-मौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे.'

Photo Credit: @mufaddal_vohra
इस बीच आपको बता दें की भारतीय बल्लेबाज अगले सप्ताह 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले आज 'नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब' मैदान पर श्रीलंका एकादश के विरुद्ध खेले जाने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी तैयारियों को पुख्ता कोशिश करेंगे.
टीमें:
श्रीलंका 11: निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवांथा, रविंदु रसांथा
भारत : शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं