विज्ञापन
This Article is From May 15, 2016

संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली में

Also Read in
संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली में
बाबा हरदेव सिंह
नयी दिल्ली: आध्यात्मिक गुरु और संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली में किया जाएगा। उनका शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। संत निरंकारी मिशन के अधिकारी कृपा सागर ने कहा, "अंतिम यात्रा बुधवार सुबह आठ बजे मैदान नंबर आठ से शुरू होगी और निगम बोध घाट पर संपन्न होगी। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे सीएनजी श्मशान गृह में होगा।"

उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को कनाडा के मोंट्रियल से विमान से दिल्ली लाया जाएगा। पार्थिव शरीर को श्रद्धालुओं के अंतिम दर्शन के लिए सोमवार दोपहर से पश्चिमी दिल्ली के बुराड़ी रोड पर रखा जाएगा।

बाबा हरदेव 62 के साल थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संत निरंकारी मिशन, अंतिम संस्कार, बाबा हरदेव, Nirankari Spiritual Head, Baba Hardev Singh, Last Rites
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com