विज्ञापन

धोने के बाद सख्त और खुरदुरा हो जाता है तौलिया? जानें सूख के कड़क हो चुके तौलिए को वापस सॉफ्ट कैसे बनाएं

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने सख्त हो चुके तौलिए की फ्लफिनेस और सॉफ्टनेस वापस लाने के लिए कुछ आसान तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

धोने के बाद सख्त और खुरदुरा हो जाता है तौलिया? जानें सूख के कड़क हो चुके तौलिए को वापस सॉफ्ट कैसे बनाएं
इस आसान तरीके से तौलिए को फिर से बनाएं सॉफ्ट
(Photo Credit: NDTV)

नहाने के बाद तौलिए का इस्तेमाल हर कोई करता है. लेकिन कई बार धोने के बाद तौलिया इतना सख्त और खुरदुरा हो जाता है कि फिर ये स्किन पर चुभने लगता है, जोर से रगड़ने पर स्किन छिल भी जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग या तो तौलिया बदल देते हैं या उसी सख्त तौलिए का इस्तेमाल करते रहते हैं. हालांकि, आप चाहें, तो अपने इसी तौलिए को फिर से सॉफ्ट और पहले जैसा नरम बना सकते हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने सख्त हो चुके तौलिए की फ्लफिनेस और सॉफ्टनेस वापस लाने के लिए कुछ आसान तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-  

तौलिए को अलग से धोएं

सबसे पहले दिप्ती कपूर तौलिए को हमेशा बाकी कपड़ों से अलग धोने की सलाह देती हैं. दिप्ती बताती हैं, तौलिया काफी पानी सोखता है और इसके रेशे भी दूसरे कपड़ों से अलग होते हैं. इसलिए अलग धोने से तौलिए की अच्छी तरह सफाई और रिंसिंग होती है. सही तरह से रिंस होने पर इसके रेशे बहुत ज्यादा सख्त नहीं होते हैं. 

फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल न करें

आमतौर पर कपड़ों को मुलायम बनाने के लिए हम फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन तौलिए के लिए इसका इस्तेमाल करने से बचें. दिप्ती कपूर के मुताबिक, सॉफ्टनर तौलिए के रेशों पर एक परत बना लेता है. इससे तौलिया मुलायम महसूस होने के बजाय धीरे-धीरे सख्त लगने लगता है, साथ ही उसकी पानी सोखने की क्षमता भी कम हो जाती है. इसलिए तौलिए को धोते समय फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल न करें.

महीने में एक बार करें ये आसान काम

वहीं, अगर आपका तौलिया पहले से सख्त हो चुका है, तो दिप्ती कपूर एक आसान सा हैक फॉलो करने की सलाह देती हैं. इसके लिए गर्म पानी में एक कप सफेद सिरका मिलाएं, इस पानी से तौलिए को धोएं. ध्यान रहे कि ऐसा करते हुए आपको डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करना है.

धोने के बाद तौलिये को अच्छी तरह रिंस कर लें और सूखने के लिए डाल दें. सफेद सिरके से धोने पर तौलिया वापस पहले जैसा सॉफ्ट और फ्लफी बन सकता है. 

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने सख्त हो चुके तौलिए को वापस पहले जैसा सॉफ्ट बना सकते हैं. लेकिन अगर तौलिया बहुत पुराना हो गया है, तो उसे बदलना ज्यादा बेहतर है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- नींबू के छिलके से मच्छर भगाने का आसान घरेलू नुस्खा, इससे घर के आसपास नहीं भटकेगा एक भी मच्छर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com