विज्ञापन

नींबू के छिलके से मच्छर भगाने का आसान घरेलू नुस्खा, इससे घर के आसपास नहीं भटकेगा एक भी मच्छर

फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने मच्छरों को भगाने का एक आसान घरेलू नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

नींबू के छिलके से मच्छर भगाने का आसान घरेलू नुस्खा, इससे घर के आसपास नहीं भटकेगा एक भी मच्छर
मच्छर भगाने के लिए क्या करें?
(Photo Credit: YouTube)

बदलते मौसम में मच्छरों की परेशानी काफी बढ़ जाती है. खासकर शाम होते ही घर के आसपास मच्छरों का झुंड मंडराने लगता है. ऐसे में इन्हें भगाने के लिए लोग कॉइल, स्प्रे और दूसरे रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस तरह के रिपेलेंट कई बार सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में आप चाहें, तो कुछ नेचुरल चीजों की मदद से भी अपने घर से मच्छरों को दूर रख सकते हैं. फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मच्छरों को भगाने का एक ऐसा ही नेचुरल तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

  • इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको एक नींबू 
  • कुछ नीम के पत्ते 
  • थोड़ी रुई
  • थोड़ा सा नीम का तेल या सरसों का तेल
  • 2-3 कपूर 
  • 5-6 लौंग और 
  • 1 दालचीनी के टुकड़े की जरूरत होगी.
मच्छर भगाने के लिए क्या करें?
  • इसके लिए सबसे पहले एक नींबू को काटकर उसका रस निकाल लें. 
  • अब, एक चम्मच की मदद से नींबू के दोनों हिस्सों के अंदर का बचा हुआ गूदा भी अच्छी तरह साफ कर दें. आपको बस आधा नींबू का छिलका चाहिए होगा. 
  • नींबू साफ करने के बाद कुछ नीम के पत्तों को सुखाकर हल्का क्रश कर लें. इन पत्तों को नींबू के छिलके के अंदर रखें. 
  • अब, रुई से एक छोटी सी बाती बना लें और इसे भी नींबू के छिलके के अंदर रख दें. 
  • इसपर थोड़ा नीम का तेल डालें, नीम का तेल न हो तो आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इसके बाद बाती के आसपास थोड़ा कपूर रखें. 
  • लौंग और दालचीनी को कूटकर उसका थोड़ा चूरा भी बाती के पास डाल दें. 
  • इसके बाद अगर जरूरत लगे, तो थोड़ा और तेल डाल लें.
  • अब, इस बाती को जलाकर उस जगह रख दें, जहां मच्छर ज्यादा आते हैं. 
  • आप चाहें, तो ऐसे 2 से 3 दीपक बनाकर घर के अलग-अलग कोनों में रख सकते हैं. 

पूनम देवनानी बताती हैं, इस दीपक की गंध से मच्छर दूर भागते हैं. इस तरह घर में ये दीपक जलाने से आप नेचुरल तरीके से घर से मच्छरों को दूर सकते हैं. खासकर शाम के समय घर में ये दीपक जलाने से आपको एक भी मच्छर नजर नहीं आएगा, साथ ही नींबू, नीम, लौंग, कपूर और दालचीनी की गंध से आपका पूरा घर भी महक उठेगा. ऐसे में मच्छरों को भगाने के लिए आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- चाय पत्ती का पानी बालों में लगाने से क्या होता है? जानें बालों में चाय पत्ती का पानी कैसे लगाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosquito, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com