ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है. मंगल समय-समय पर राशि और नक्षत्र बदलते हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ने की मान्यता है. 24 सितंबर 2026 को सुबह 5:50 बजे मंगल पुनर्वसु नक्षत्र से निकलकर शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. मंगल यहां 17 अक्टूबर तक रहेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस नक्षत्र परिवर्तन का चार राशियों के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
सिंह राशि वालों को करियर में मिल सकता है फायदा
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में जाना शुभ माना जा रहा है. इस दौरान परिवार का सहयोग मिलेगा. करियर में अपनी मेहनत और हुनर के दम पर आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. काम से जुड़ी किसी उपलब्धि से आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है.
ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन
ये भी पढ़ें- Ganesh Ji Ki Aarti Aur Mantra: बुधवार के दिन होती है गणपति बप्पा की पूजा, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती और मंत्र
मेष राशि वालों आय के खुलेंगे नए रास्ते
मेष राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहने की मान्यता है. आचार्य के अनुसार, इस दौरान कमाई के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के मौके मिलेंगे. साथ ही जीवनसाथी के सााथ रिश्ते बेहतर होने और आपसी समझ बढ़ने के संकेत हैं.
मकर राशि वालों नए अवसरों का उठाएं लाभ
मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है. आचार्य मदन मोहन बताते हैं कि इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप पूरे जोश के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे. नौकरी या कारोबार में मिलने वााले नए अवसरों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए.
धनु राशि वालों मान-सम्मान में हो सकती है बढ़ोतरी
धनु राशि के जातकों के लिए भी मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर अच्छा माना गया है. आचार्य के अनुसार, इस दौरान समाज में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग बन सकते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन इन चार राशियों के लिए सकारात्मक अवसर लेकर आ सकताा है. हालांकि, किसी भी ज्योतिषीय फल को निश्चित भविष्यवाणी के बजाय पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यता के रूप में ही देखना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 16 September 2026: आज का दिन किसके लिए रहेगा शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं