विज्ञापन

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल के नक्षत्र बदलते ही चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, विदेश यात्रा के भी बनेंगे योग

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल 2 सितंबर को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को धन लाभ, सफलता और यात्रा के अवसर मिल सकते हैं.

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल के नक्षत्र बदलते ही चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, विदेश यात्रा के भी बनेंगे योग
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है
ndtv

ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और उत्साह का कारक माना जाता है. 2 सितंबर 2026 को मंगल आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और मंगल-गुरु के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है. ऐसे में यह बदलाव कुछ राशियों के लिए शुभ रह सकता है. खास बात यह है कि कुछ जातकों के लिए इस दौरान यात्रा, नई जगहों से जुड़ने और विदेश जाने के अवसर भी बन सकते हैं.

मेष राशि वालों को मिल सकता है मौका

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. पुराने निवेश से लाभ और शुभ समाचार मिलने के योग हैं. परिवार के साथ किसी यात्रा या घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकताा है. काम के सिलसिले में भी कहीं जाने का मौका मिल सकता है.

कर्क राशि को मिल सकता है नया अनुभव

कर्क राशि वालों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ सकता है. इस दौरान भूमि, भवन या वाहन से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी संभव है. ऐसे में काम के सिलसिले में यात्राा के अवसर बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2026: कब है भाद्रपद महीने की पहली एकादशी? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

वृश्चिक राशि के अटके काम होंगे पूरे

उन्होंने बताया कि वृश्चिक राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नए काम की शुरुआत और अचानक धन लाभ के योग हैं. नौकरी में तरक्की मिल सकती है. इस दौरान कााम से जुड़ी यात्राएं भी लाभदायक साबित हो सकती हैं.

धनु राशि के लिए शुभ रहेगा समय

धनु राशि वालों के निर्णय सही साबित हो सकते हैं. कारोबार में विस्तार और नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा. दोस्तों या करीबियों के साथ किसी यात्रा का प्लान भी बन सकता है.

मीन राशि को विदेश यात्रा के संकेत

मीन राशि के लिए यह गोचर विशेष रूप से अच्छा रह सकता है. आर्थिक लाभ, अटके काम पूरे होने और आत्मविश्वास बढ़ने के योग हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं. कारोबार और करियर से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: मंगलवार को करें हनुमान जी के इन 6 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, भय और चिंता से मिलेगी राहत, मन को मिलेगा सुकून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mangal Nakshatra Gochar 2026, Mangal, Mangal Nakshatra Parivartan 2026, Gochar Land Acquisition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com