ब्रह्मांड में स्थित ग्रह अपने-अपने मार्ग पर अपनी-अपनी गति से सदैव भ्रमण करते हुए एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते रहते हैं. 21 जून को मंगल देव का गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है. यह गोचर बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 जून 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल देव शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे एक बड़ा ज्योतिषीय परिवर्तन माना जा रहा है, क्योंकि वृषभ राशि शुक्र की राशि है और मंगल देव के प्रभाव में ये 5 राशि वृषभ, कर्क, सिंह, मीन और धनु वाले जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा. श्री शिव शक्ति मंदिर, यमुना विहार दिल्ली, पंडित कौशल पाण्डेय से जानिए इस महागोचर का लाभ पाने के लिए क्या उपाय करें.
इन 5 राशियों के लिए शुभ समय लेकर आ रहा है मंगल का गोचर
वृषभ राशि- मंगल का यह गोचर शुक्र की राशि होने से, इस राशि के जातकों में व्यक्तित्व में तरक्की देखने को मिलेगी. करियर और कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, नए लोगों से खासकर महिला वर्ग से मुलाकात होगी और आने वाले समय में धन लाभ के रास्ते खुलेंगे.
कर्क राशि- कर्क राशि वाले जातकों को थोड़ा परिश्रम करने पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. अगर आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका है, तो अब कार्य बनने की पूरी संभावना बन रही है.
सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातकों में मंगल का यह गोचर मान-सम्मान और आय में वृद्धि प्रदान करेगा.
धनु राशि- धनु राशि वाले के लिए मंगल का यह गोचर बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने पर पैतृक संपत्ति में लाभ दिलाएगा. आर्थिक धन की कमी को दूर करेगा.
मीन राशि- मीन राशि वाले जातकों में मंगल का यह गोचर शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी से लाभ कराएगा, अगर आप खाने-पीने या होटल के व्यवसाय से जुड़े है तो दिन दोगुनी और रात चौगुनी होने जा रही है.
मंगल ग्रह को शुभ बनाने के लिए करें ये उपाय
- श्री हनुमान चालीसा और सुन्दरकाण्ड का पाठ करें
- पूर्णमासी के दिन वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करें
- गुरुवार को वट, पीपल, केले के वृक्ष पर जल चढ़ाना चाहिए.
- तंदूर में लगाई मीठी रोटी 43 दिन तक कुत्ते को दें.
- मंगलवार के दिन मीठा भोजन करें और करवाएं.
- खाकी रंग की टोपी से सिर को ढक कर रखें.
यह भी पढ़ें:- 21 जून को होगा साल का सबसे बड़ा दिन, धार्मिक दृष्टि से भी है बेहद खास, ज्योतिषाचार्य से जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं